राज्य सरकार ही लागू करेगी घाटाल मास्टर प्लान : सीएम

Updated at : 30 Jul 2024 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार ही लागू करेगी घाटाल मास्टर प्लान : सीएम

ममता ने कहा कि घाटाल मास्टर प्लान का डीपीआर तैयार हो गया है. जल्द ही इसका काम शुरू हो जायेगा. इस परियोजना के काम में दो-तीन वर्ष लगेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर घाटाल मास्टर प्लान को लेकर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस परियोजना को अब खुद राज्य सरकार अपने हाथ में लेगी. राज्य में भूमि कटाव नियंत्रण और बाढ़ की रोकथाम से संबंधित एक प्रस्ताव पर विधानसभा में मुख्यमंत्री ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार अनुरोध के बावजूद केंद्र ने कोई कदम नहीं उठाया. इसके बाद राज्य ने खुद अपने संसाधन से इसे लागू करने का फैसला किया है.

ममता ने कहा कि इसका डीपीआर तैयार हो गया है. जल्द ही इसका काम शुरू हो जायेगा. इस परियोजना के काम में दो-तीन वर्ष लगेंगे. ममता ने कहा कि इस मास्टर प्लान के लागू होने से पूर्व मेदिनीपुर सहित आसपास के जिलों में हर साल बाढ़ की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी. ममता ने कहा कि इस परियोजना पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च होंगे. मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान इस परियोजना को लागू करने का वादा किया था.

इतना ही नहीं, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी कहा था कि राज्य सरकार 31 दिसंबर तक 1500 करोड़ की इस परियोजना का काम शुरू कर देगी. ममता ने आगे कहा कि गंगासागर जाने के रास्ते में मुड़ीगंगा नदी पर 1,000 करोड़ की लागत से पुल बनाया जायेगा. लोग इस पुल के माध्यम से गंगासागर तक पहुंच सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola