भाजपा के नेता हंसी-मजाक में भी अपशब्द नहीं कहते : सुकांत

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सीएम पर किया कटाक्ष

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सीएम पर किया कटाक्ष हल्दिया. तमलुक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली के समर्थन में बुधवार को प्रचार करने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सीएम ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अपने भाषण में जिन शब्दों का प्रयोग करती हैं, इस तरह की भाषा का प्रयोग भाजपा के नेता हंसी-मजाक में भी नहीं करते हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि चुनाव आयोग को उनके शब्द सुनायी नहीं देते हैं. मालूम रहे कि सीएम के खिलाफ की गयी विवादित टिप्पणी को लेकर पूर्व न्यायाधीश व भाजपा प्रत्याशी अभिजीत गांगुली के चुनाव प्रचार पर चुनाव आयोग ने 24 घंटे के लिए रोक लगा दी गयी थी. उन्होंने तमलुक के विकास के लिए अभिजीत गांगुली को वोट देने का आग्रह किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola