स्वतंत्रता दिवस पर बांग्लादेशी परिवार की रिहाई

Published at :17 Aug 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर बांग्लादेशी परिवार की रिहाई

जलपाईगुड़ी. भारत के स्वाधीनता दिवस के मौके पर एक बांग्लादेशी परिवार को रिहाई दी गयी. 15 अगस्त को भक्त राय और मिनती राय अपने दो बेटों मृणाल (14) व सौरभ राय (13) के साथ अपने देश लौट गये. उनका बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में है. इस परिवार की गिरफ्तारी 2014 में सीमांत इलाके कुचलीबाड़ी में […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. भारत के स्वाधीनता दिवस के मौके पर एक बांग्लादेशी परिवार को रिहाई दी गयी. 15 अगस्त को भक्त राय और मिनती राय अपने दो बेटों मृणाल (14) व सौरभ राय (13) के साथ अपने देश लौट गये. उनका बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में है. इस परिवार की गिरफ्तारी 2014 में सीमांत इलाके कुचलीबाड़ी में अवैध रूप से सीमा पारकर अपने देश लौटते समय हुई थी. तब से भक्त और मिनती राय जलपाईगुड़ी केंद्रीय जेल में बंद थे. वहीं दोनों नाबालिग बच्चों को जलपाईगुड़ी के एक जुवेनाइल होम में रखा गया था.

जुवेनाइल होम के अधीक्षक प्रणय दे ने बताया कि दोनों बच्चों को 2015 में ही नाबालिगों की विशेष अदालत से बरी कर दिया गया था. लेकिन बच्चों के पिता ने कारा विभाग और होम को चिट्ठी लिखकर बताया कि बांग्लादेश में उनका कोई रिश्तेदार नहीं है. अगर ऐसे में दोनों बच्चों को स्वदेश भेजा गया तो वे वहां मुसीबत में पड़ सकते हैं. इसलिए जब तक हमारी रिहाई नहीं होती है, तब तक बच्चों को होम में ही रखा जाये. भक्त राय की यह अर्जी स्वीकार कर ली गयी और बच्चों को होम रहने की अनुमति दे दी गयी. इसके बाद यह निर्णय हुआ कि इस 15 अगस्त को भक्त राय और उनकी पत्नी को रिहा कर उन्हें उनके बच्चों के साथ कूचबिहार के चेंगड़ाबांधा सीमांत से वैध रूप से उनके देश भेज दिया जाये.

मृणाल और सौरभ ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थित अच्छी नहीं है. इसलिए वे लोग सीमा पार करके भारत में अपने एक रिश्तेदार के यहां आ गये. वे पांचवीं और चौथी कक्षा में पढ़ते थे. लेकिन परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते पढ़ना-लिखना मुश्किल हो गया था. जुवेनाइल होम के अधीक्षक ने बताया कि दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ स्वदेश लौटने की खबर पाकर बहुत खुश हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola