गनीखान इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय तीन दिन से ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 12:58 AM
मालदा: छात्र-छात्राओं में नाराजगी के चलते गनीखान चौधरी के नाम पर बने केंद्रीय इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में कामकाज ठप है. बीते सोमवार से इंगलिशबाजार ब्लॉक के लक्ष्मीपुर इलाके में स्थित गनीखान चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जीकेसीआइइटी) में छात्र-छात्राओं ने ताला जड़ रखा है. ओल्ड मालदा ब्लॉक के नारायणपुर इलाके में इस विश्वविद्यालय के नवनिर्मित […]
ओल्ड मालदा ब्लॉक के नारायणपुर इलाके में इस विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन में भी आक्रोशित विद्यार्थियों ने ताला जड़ दिया. उनका आरोप है कि इस शिक्षा प्रतिष्ठान के विभिन्न पाठ्यक्रमों को मान्यता नहीं मिली हुई है. यहां तक कि कई विषयों में कोर्स पूरा कर लेने के बाद भी छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट नहीं मिला है. इसके अलावा विद्यार्थी विश्वविद्यालय में पठन-पाठन और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं.
आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं ने बताया कि दो साल का बीटेक कोर्स खत्म होने को है. मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और फूड टेक्नोलॉजी- इन तीन कोर्सों में प्रत्येक में 30-30 विद्यार्थी हैं. इस तरह कुल 90 छात्र-छात्राएं बीटेक में हैं. आगामी अगस्त महीने में सभी पढ़कर निकल जायेंगे, लेकिन इन्हें सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा. ऐसी स्थित में इतने दिन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में पढ़ाई का क्या फायदा? इसी तरह विश्वविद्यालय के और 850 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है. विश्वविद्यालय प्रशासन इस बारे में बार-बार आश्वासन देता है, लेकिन होता कुछ नहीं है.
गौरतलब है कि ओल्ड मालदा के नारायणपुर इलाके में इस विश्वविद्यालय का स्थायी भवन पूरा होने को है. बीते छह सालों से यह विश्वविद्यालय अस्थायी भवन में इंगलिशबाजार के लक्ष्मीपुर में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










