बंगाल सफारी पार्क में बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2020 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी बंगाल सफारी प्रबंधन ने पार्क के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. रात-दिन ड्यूटी पार्टी गाड़ी लेकर पार्क के फेंसिंग की रखवाली करती है. जिससे कोई जानवर जंगल से पार्क में प्रवेश ना कर सके. शनिवार को प्रभात खबर से खास बातचीत में बंगाल सफरी पार्क के डायरेक्टर धर्मदेव राय ने […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी बंगाल सफारी प्रबंधन ने पार्क के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. रात-दिन ड्यूटी पार्टी गाड़ी लेकर पार्क के फेंसिंग की रखवाली करती है. जिससे कोई जानवर जंगल से पार्क में प्रवेश ना कर सके. शनिवार को प्रभात खबर से खास बातचीत में बंगाल सफरी पार्क के डायरेक्टर धर्मदेव राय ने ये बात कही. गौरतलब है कि गत 15 फरवरी की सुबह मेथीबाड़ी संलग्न महानंदा अभयारण्य से एक हाथी बंगाल सफरी पार्क की दीवार तोड़ते हुए पार्क में प्रवेश कर गया था.
काफी मशक्कत के बाद पार्क के सुरक्षाकर्मियों ने पार्क खुलने से पहले उसे वापस जंगल में भेज दिया. यहां बता दें कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से कंटीला तार से पार्क की फेंसिंग की गई है. जिसमें करेंट भी प्रवाहित होता है. लेकिन इस घटना के बाद से बंगाल सफरी पार्क को लेकर कई सवालिया निशान भी खड़ा हो गया है.
वन मंत्री के निर्देश पर एक जांच कमेटी का गठन किया गया है. जो शीघ्र ही पूरी रिपोर्ट सौपेंगी. धर्मदेव राय ने कहा कि अक्सर इलाके में जंगली जानवर आते रहते हैं. उन्होंने बताया कि बंगाल सफारी पार्क चारों तरफ जंगलों से घिरा है. उन्होंने कहा कि अचानक से गत 15 फरवरी सुबह साढ़े 7 बजे हाथी बंगाल सफारी पार्क में फेंसिंग को तोड़ते हुए पार्क के अंदर घुस गया था.
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लिये गये वीडियो देखने पर उन्हें पता चला कि पार्क में प्रवेश करने के दौरान हाथी को बिजली का झटका भी लगा था. उन्होंने कहा कि अक्सर रात में नाइट गार्ड ड्यटी पार्टी गाड़ी लेकर पहरेदारी करती है. लेकिन इस घटना के बाद से दिन में भी ड्यूटी पार्टी को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि फिर से ऐसी घटना ना घटे, इसके लिए वे पूर्ण रूप से तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




