पति पर केरोसिन छिड़क लगायी आग
Updated at : 21 Feb 2020 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

90 फीसदी झुलसा व्यक्ति, मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला ने प्रेमी संग दिया घटना को अंजाम घटना के बाद से दोनों फरार मालदा : दिल को दहलाने वाले एक वाकये में अवैध रिश्ते पर आपत्ति करने वाले पति की पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर भयावह तरीके से […]
विज्ञापन
90 फीसदी झुलसा व्यक्ति, मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला ने प्रेमी संग दिया घटना को अंजाम
घटना के बाद से दोनों फरार
मालदा : दिल को दहलाने वाले एक वाकये में अवैध रिश्ते पर आपत्ति करने वाले पति की पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर भयावह तरीके से जान से मार डालने की कोशिश की. बुधवार की रात को यह घटना मानिकचक थानांतर्गत शिवेनटोला गांव में हुई है जिसके बाद पीड़ित पति जगन्नाथ मंडल (40) को 90 फीसदी जली हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
वहीं, पीड़ित के घरवालों ने आरोपी पत्नी अर्चना मंडल और उसके प्रेमी मनोज मंडल के खिलाफ मानिकचक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के बाद से आरोपी पत्नी और प्रेमी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. उल्लेखनीय है कि पीड़ित पति जगन्नाथ मंडल दूसरे राज्य में श्रमिक का काम करते हैं. आरोप है कि पीड़ित को जलाकर मारने की कोशिश की गयी.
पीड़ित की मां विमला मंडल ने बताया कि उनका बेटा जगन्नाथ मंडल दूसरे राज्य में काम करता है. उसी मौके का फायदा उठाकर मनोज मंडल का अर्चना मंडल के साथ विवाहेतर संबंध बन गया था. घर आने पर जगन्नाथ को इसका पता चला तो उन्होंने अपनी पत्नी को बहुत समझाया ताकि वह गलत रास्ता छोड़ दे. इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद रहने लगा. विमला मंडल ने बताया कि गुरुवार की रात को अंधेरे में अर्चना और मनोज कमरे का दरवाजा खोलकर सो रहे जगन्नाथ के चेहरे पर केरोसीन डालकर उसमें आग लगा दी.
बुरी तरह जलने पर जगन्नाथ चिल्लाने लगे जिसे सुनकर आसपास से लोग दौड़ दौड़े आये और पीड़ित को मेडिकल कॉलेज भेजा. वहीं, मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के सूत्र ने बताया कि जगन्नाथ मंडल के शरीर का 90 फीसदी हिस्सा जल गया है.
मानिकचक थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी फरार हैं. घटना की छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




