60 हजार की अवैध लकड़ियां जब्त

कालचीनी : अभियान चलाकर वनकर्मियों ने फिर से अवैध रूप से ले जाया जा रहा मूल्यवान काठ बरामद किया है. जानकारी के अनुसार अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित मेंदाबाड़ी बसरा नदी संलग्न इलाके में बुधवार की शाम बक्सा बाघ परियोजना के हैमिल्टनगंज रेंज वन विभाग के वनकर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान […]
कालचीनी : अभियान चलाकर वनकर्मियों ने फिर से अवैध रूप से ले जाया जा रहा मूल्यवान काठ बरामद किया है. जानकारी के अनुसार अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित मेंदाबाड़ी बसरा नदी संलग्न इलाके में बुधवार की शाम बक्सा बाघ परियोजना के हैमिल्टनगंज रेंज वन विभाग के वनकर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया.
अभियान के दौरान वन कर्मियों ने लगभग 30 सीएफटी अवैध साल काठ बरामद किया. जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 60 हजार आंकी गयी है. वन विभाग सूत्र के अनुसार बरामद लकड़ियों को हैमिल्टनगंज रेंज वन विभाग कार्यालय में लाया गया एवं ऐसा अभियान लगातार चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




