असम से कूचबिहार लौट रही बारात गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन मरे

कूचबिहार : असम के कोकराझार से कूचबिहार लौट रही एक बारात की गाड़ी पिकअप वैन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बुरी तरह जख्मी तीन बारातियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं 10 अन्य घायल बारातियों का इलाज कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल व एक निजी अस्पताल में चल रहा है. यह […]
कूचबिहार : असम के कोकराझार से कूचबिहार लौट रही एक बारात की गाड़ी पिकअप वैन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बुरी तरह जख्मी तीन बारातियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं 10 अन्य घायल बारातियों का इलाज कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल व एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
यह हादसा मंगलवार की सुबह असम के गोलकगंज जिला अंतर्गत एनएच-31 पर हुआ. कूचबिहार एक नंबर प्रखंड के घुघुमारी इलाका निवासी परेश राजभर के बेटे अभिजीत राजभर की बारात सोमवार को असम के कोकराझार जिले में गयी थी. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह बारात गाड़ी गोलकगंज इलाके में एनएच-31 पर पिकअप वैन से टकरा गयी. इस हादसे में बारात गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल एवं एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की शिनाख्त बाबुल कर (37), उसके बेटे प्रीतम कर (12) व बारात गाड़ी के खलासी विपुल राय (27) के रूप में की गयी. इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










