ePaper

शाम छह बजे दुकान बंद करने के आदेश के खिलाफ व्यवसायियों ने दिया धरना

Updated at : 01 Feb 2020 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
शाम छह बजे दुकान बंद करने के आदेश के खिलाफ व्यवसायियों ने दिया धरना

कूचबिहार : पिछले एक माह से बीएसएफ की ओर से बिना कोई नोटिस के कर्फ्यू लगाने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. घटना तूफानगंज मां कामाख्या भारत-बांग्लादेश सीमांत बालाभूत ग्राम पंचायत के झाउकोठी बाजार की है. घटना को लेकर स्थानीय व्यावसायियों में गुस्सा है. शुक्रवार की सुबह वेबसाइट द्वारा इकट्ठे होकर इलाके में […]

विज्ञापन

कूचबिहार : पिछले एक माह से बीएसएफ की ओर से बिना कोई नोटिस के कर्फ्यू लगाने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. घटना तूफानगंज मां कामाख्या भारत-बांग्लादेश सीमांत बालाभूत ग्राम पंचायत के झाउकोठी बाजार की है. घटना को लेकर स्थानीय व्यावसायियों में गुस्सा है. शुक्रवार की सुबह वेबसाइट द्वारा इकट्ठे होकर इलाके में व्यवसाय बंद रख कर इन लोगों ने सड़क अवरोध करके विरोध प्रदर्शन किया.

स्थानीय व्यावसायी रफीजूल सरकार, अब्दुल वाजिद शेख ने कहा कि पिछले एक माह से शाम होते ही दुकान बंद करना पड़ता है. इससे हमारा कारोबार चौपट हो रहा है. शाम के 6 बजे के बाद अगर दुकान खुला देख लेते हैं तो बीएसएफ के जवान दुकानदार को पकड़ कर ले जाते हैं. उन्हें मारा-पीटा जाता है. हम इसका विरोध करते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी सामान की जरूरत पड़ने पर झाउकोठी बाजार ही जाना पड़ता है, लेकिन शाम के बाद काफी समस्या हो गयी है.

इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए. इस विषय को लेकर झाउकोठी बाजार व्यावसायी समिति के सचिव प्रदीप वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को अवरोध विरोध प्रदर्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं व्यावसायी के साथ हूं. इस घटना को लेकर बीएसएफ के किसी अधिकारी के साथ संपर्क नहीं हो पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola