ePaper

45 लाख की नशीला दवा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 29 Jan 2020 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
45 लाख की नशीला दवा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में याबा टैबलेट बरामद गुप्त सुराग के आधार पर भक्तिनगर थाना पुलिस ने सेवक रोड स्थित आकाशवाणी भवन के सामने से तस्करों को पकड़ा भक्तिनगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर एसीपी (ईस्ट) सुरेन्द्र सिंह ने दी जानकारी सिलीगुड़ी : गुप्त सूत्रों से मिले सुराग के आधार पर भक्तिनगर थाना पुलिस ने भारी मात्रा […]

विज्ञापन

भारी मात्रा में याबा टैबलेट बरामद

गुप्त सुराग के आधार पर भक्तिनगर थाना पुलिस ने सेवक रोड स्थित आकाशवाणी भवन के सामने से तस्करों को पकड़ा
भक्तिनगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर एसीपी (ईस्ट) सुरेन्द्र सिंह ने दी जानकारी
सिलीगुड़ी : गुप्त सूत्रों से मिले सुराग के आधार पर भक्तिनगर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवा यावा टैबलेट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों के नाम माटीगाड़ा निवासी साजेहा साईबो(35) तथा बिहार निवासी संजय कुमार(42) बताया गया है. जब्त यावा टैबलेट की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बतायी गयी है.
मंगलवार रात को भक्तिनगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर एसीपी इस्ट सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि ये दोनों युवक यावा टैबलेट तस्करी के उद्देश्य से सेवक रोड स्थित आकाशवाणी भवन के सामने आये थे. इसी बीच गुप्त सूत्रों से खबर पाकर भक्तिनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर मंगलवार शाम को ही उन दोनों को गिरफ्तार किया. उन दोनों के पास एक बैग से पुलिस को यावा टैबलेट मिला. उन्होंने बताया कि बुधवार दोनों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जायेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola