500 ग्राम ब्राउन सुगर समेत एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मालदा के एक निजी होटल के सामने से पुलिस ने पकड़ा मालदा : गुप्त सूत्रों की खबर पर छापेमारी चलाकर 500 ग्राम ब्राउन सुगर समेत एक तस्कर को इंगलिशबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया. बुधवार देर रात मालदा शहर के एक निजी होटल के सामने से अवैध नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. […]

विज्ञापन

मालदा के एक निजी होटल के सामने से पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
मालदा : गुप्त सूत्रों की खबर पर छापेमारी चलाकर 500 ग्राम ब्राउन सुगर समेत एक तस्कर को इंगलिशबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया. बुधवार देर रात मालदा शहर के एक निजी होटल के सामने से अवैध नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बरामद ब्राउन सुगर का बाजार मूल्य 20 लाख आंकी गयी है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी का नाम आलिम शेख है. वह कालियाचक थाना के नारायणपुर इलाके का निवासी बताया गया है. नशा कारोबारी को मालदा शहर के झलझलिया इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि मालदा शहर के झलझलिया इलाके के एक होटल में नशा कारोबारियों ने आश्रय लिया था. वहां से एक पैकेट में 500 ग्राम ब्राउन सुगर किसी को बेचे जाने की योजना थी. इसकी गुप्त सूचना पाकर पुलिस ने होटल में देर रात छापा मारा. पूछताछ के बाद उसके पास रहे ब्राउन सुगर पर पुलिस की नजर पड़ी.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि बरामद ब्राउन सुगर की कीमत लगभग 20 लाख रुपये हैं. छोटे छोटे पांच पैकेटों में नशीले पदार्थ रखे गये थे. मालदा शहर के किसी नशा कारोबारी के पास इसे बेचा जाना था. इंगलिशबाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिनों की पुलिस रिमांड की अपील की गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola