झुलसने से खलासी की मौत चालक ने कूदकर बचायी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
इस्लामपुर : इस्लामपुर मदारीहाट इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गयी. जिसमें झुलसने ने ट्रक के खलासी की मौत हो गयी. घटना को लेकर दमकल की एक गाड़ी पहुंची है. आग तो नियंत्रण में आ गयी लेकिन खलासी की जान नहीं बच सकी. पुलिस पहुंचकर शव को इस्लामपुर महकमा […]
विज्ञापन
इस्लामपुर : इस्लामपुर मदारीहाट इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गयी. जिसमें झुलसने ने ट्रक के खलासी की मौत हो गयी. घटना को लेकर दमकल की एक गाड़ी पहुंची है. आग तो नियंत्रण में आ गयी लेकिन खलासी की जान नहीं बच सकी. पुलिस पहुंचकर शव को इस्लामपुर महकमा अस्पताल पहुंचाया. घटना को लेकर 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया. इस्लामपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे घटना हुई है. सिलीगुड़ी की ओर जा रही एक ट्रक इस्लामपुर के मदारीहाट इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक धू धूकर जल उठी. घटना की आकस्मिकता के कारण ट्रक में सो रहा खलासी गाड़ी से उतर नहीं पाया व वह वहीं जल गया. हालांकि ट्रक का चालक तुरंत गाड़ी से कूद गया.
घटनास्थल से दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद हीं खलासी के शव को गाड़ी से निकाल पाया. इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल पहुंचाया. घटना के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा रहा. पुलिस को अनुमान है कि ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन