वाद्य यंत्र बजाकर ममता ने की विरोध रैली की शुरुआत
Updated at : 23 Jan 2020 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग दार्जिलिंग : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एनआरसी,सीएए और एनआरपी के विरोध में यहां एक विराट रैली निकाली. गोरखा रंग मंच भवन के आगे से शुरु हुई विरोध रैली का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री कर रही थीं. रैली में […]
विज्ञापन
एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
दार्जिलिंग : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एनआरसी,सीएए और एनआरपी के विरोध में यहां एक विराट रैली निकाली. गोरखा रंग मंच भवन के आगे से शुरु हुई विरोध रैली का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री कर रही थीं.
रैली में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, सहयोगी संगठनों के सदस्य और आम लोगों की भागीदारी देखी गयी. मुख्यमंत्री ने वाद्य यन्त्र बजाकर एनआरसी,सीएए और एनपीआर के विरोध में आयोजित इस रैली का आगाज किया. रैली शहर के नेहरू रोड, गांधी रोड,राष्ट्रीय मार्ग-55,गोयनका रोड होते हुए मोटर स्टैंड पर पहुंची.
रैली में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एंव राज्य के मंत्री अरूप विश्वास, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एंव राज्य के मंत्री इन्द्रेणील सेन, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शान्त छेत्री, दार्जिलिंग जिला हिल के अध्यक्ष एलवी राई, दार्जिलिंग चुनाव प्रभारी राजेन मुखिया, गोजमुमो अध्यक्ष विनय तामांग, महासचिव एंव जीटीए वीओए के चेयरमैन अनित थापा, अमर सिंह राई, विशप्स स्टेफिन लेप्चा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




