अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दो जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : पिकनिक स्पॉट से लौट रही ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में घुस गई. यह हादसा रविवार शाम को सिलीगुड़ी के चंपासारी अंचल एक नंबर ब्रिज संलग्न इलाके में हुआ. इस घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधान नगर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पिकनिक स्पॉट से लौट रही ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में घुस गई. यह हादसा रविवार शाम को सिलीगुड़ी के चंपासारी अंचल एक नंबर ब्रिज संलग्न इलाके में हुआ. इस घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है.
हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधान नगर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक के नशे में धुत रहने की वजह से यह दुर्घटना हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे डब्ल्यूबी-73एफ-0759 नंबर का ट्रक तेज तफ्तार में मिलन मोड़ से चंपासारी मोड़ की ओर जा रहा था. लोगों का कहना है कि उस ट्रक में पिकनिक का सामान लदा हुआ था. इसके अलावा ट्रक का चालक नशे में धुत था.
उसी वक्त चंपासारी अंचल के पास ट्रक नियंत्रण खोकर एक दुकान में जा घुसा. इससे आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी प्रधान नगर पुलिस थाने को दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आसपास के लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ट्रक ने मिलनमोड़ इलाके में भी कई वाहनों को धक्का मारा था.
लोगों का कहना है कि रविवार होने के चलते रास्ते पर लोगों की भीड़ कम थी. नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. घटना में घायल दो लोगों को इलाके के लोगों ने सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया. प्रधान नगर थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जा में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया है. प्रधान नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










