ePaper

सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार दो लोगों की मौत

Updated at : 16 Jan 2020 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार दो लोगों की मौत

बांकुड़ा : बुधवार सुबह जिले के ओंदा थाना अंतर्गत चौकीमुड़ा के निकट ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे उस पर दो युवकों की मौत हो गयी. ओंदा थाना पुलिस के अनुसार मरने वालों की शिनाख्त विद्युत बाउरी (19) व निमाई गोराई (23) के रूप में हुई है. ये दोनों ओंदा थाना […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : बुधवार सुबह जिले के ओंदा थाना अंतर्गत चौकीमुड़ा के निकट ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे उस पर दो युवकों की मौत हो गयी. ओंदा थाना पुलिस के अनुसार मरने वालों की शिनाख्त विद्युत बाउरी (19) व निमाई गोराई (23) के रूप में हुई है. ये दोनों ओंदा थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर ग्राम के रहनेवाले थे.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह 11 बजे के करीब बांकुड़ा-बिष्णुपुर एनएच 60 के ऊपर चौकीमुड़ा के निकट घटना हुई. बताया जाता है कि ट्रक बिष्णुपुर की ओर जा रहा था और दोनों बाइक सवार बांकुड़ा की ओर आ रहे थे, उसी समय चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गयी. इससे घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना फैल गयी, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को शांत कराया. घटना के बाद से ट्रक चालक व खलासी फरार बताया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया एवं दोनों शव को अंत्यपरीक्षण हेतु बाँकुड़ा मेडिकल कॉलेज भेज दिया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola