आखिरकार पिंजरे में फंसा तेंदुआ

कालचीनी : काफी दिनों के प्रयास के बाद आखिरकार बुधवार को तेंदुआ पिंजरे में फंसा. तेंदुए के आतंक से डरे हुए चाय बगान के श्रमिकों ने राहत की सांस ली हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित बीच चाय बगान के पांच न. सेक्शन इलाके से रखे गये […]
कालचीनी : काफी दिनों के प्रयास के बाद आखिरकार बुधवार को तेंदुआ पिंजरे में फंसा. तेंदुए के आतंक से डरे हुए चाय बगान के श्रमिकों ने राहत की सांस ली हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित बीच चाय बगान के पांच न. सेक्शन इलाके से रखे गये पिंजरे में फंसा एक नर तेंदुआ को जिंदा बरामद किया गया है. हाल ही में तेंदुआ के हमले से एक नन्ही बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. चाय बगान के बगान प्रबंधक दीपेन मेहता ने बताया कि यहां के श्रमिक लंबे समय से तेंदुए के आतंक से परेशान थे.
वन विभाग की मदद से बागान के 5 न. सेक्शन में एक पिंजड़ा रखा गया, जिसमें फंसे हुए तेंदुआ को श्रमिकों ने बुधवार सुबह 7 बजे देखा. तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी. सूचना पाकर जल्दापाड़ा अभ्यारण के अधीन नीलपाड़ा रेंज वन विभाग के वनकर्मी मौके पर पहुंचे. तेंदुआ को बरामद करके जल्दापाड़ा लेकर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




