मधु चाय बागान में ‘सहाय योजना’ फिर से चालू

बुजुर्गों के चेहरे पर लौटीं खुशियां कालचीनी : बंद बागान में ठप पड़ गयी बुजुर्गों के लिए चलायी गयी ‘सहाय योजना’ शनिवार को सुचारू रूप से चालू कर दी गयी. योजना के बंद होने से संबंधित खबर ‘प्रभात खबर’ के माध्यम से प्रकाशित की गयी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड […]
बुजुर्गों के चेहरे पर लौटीं खुशियां
कालचीनी : बंद बागान में ठप पड़ गयी बुजुर्गों के लिए चलायी गयी ‘सहाय योजना’ शनिवार को सुचारू रूप से चालू कर दी गयी. योजना के बंद होने से संबंधित खबर ‘प्रभात खबर’ के माध्यम से प्रकाशित की गयी थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित बंद पड़े मधु चाय बागान में बुजुर्गों के लिए राज्य सरकार की पहल से शुरु हुई ‘सहाय योजना’ एक बार फिर बहाल हो गयी है. जिसके तहत बंद मधु चाय बागान के कुल 149 बुजुर्गों को दिन में एक बार खाना खिलाया जाता था.
यह योजना इलाके के कुल 6 स्वयं सहायता समूह के द्वारा चलायी जा रही थी, लेकिन विगत 4 महीने से स्वयं सहायता समूह के खाते में योजना का पैसा न मिलने के कारण स्वयं सहायता समूह के महिलाओं ने वहां के बुजुर्गों को खाना खिलाना बंद कर दिया था. जिसके फलस्वरूप बागान के कुल 149 बुजुर्गों को खाना मिलना बंद हो गया था.
इस मसले को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था. खबर प्रकाशित होने के तत्काल बाद प्रशासन की ओर से मधु चाय बागान में विगत 4 महीने से ठप पड़ी ‘सहाय योजना’ को सुचारु रूप से चालू कर दिया गया. शनिवार दोपहर फिर से बागान के समस्त बुजुर्गों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने खाना खिलाया. समस्त बुजुर्गों के चेहरे पर फिर से खुशियां देखी गई और उन्होंने प्रभात खबर को धन्यवाद दिया.
इस विषय में कालचीनी के बीडीओ भूषण शेरपा ने बताया कि जैसे ही हमें पता चला कि हमारे ब्लॉक के बंद मधु चाय बागान में बुजुर्गों के लिए चलायी गयी ‘सहाय बंधु प्रकल्प’ विगत 4 महीने से बंद पड़ी हुई थी. मैंने तुरंत इसकी जानकारी जिला अधिकारी को दी. वहां से निर्देश मिलते ही फिर से इस प्रकल्प को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है. शनिवार को बागान के बुजुर्गों को फिर से खाना खिलाया गया और यह प्रकल्प लगातार चलते रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




