ePaper

कुमारगंज दुष्कर्म व जलाने की घटना में बयान दर्ज

Updated at : 11 Jan 2020 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
कुमारगंज दुष्कर्म व जलाने की घटना में बयान दर्ज

बालुरघाट : कुमारगंज के बेलघर कांड में मृतका के परिवार के साथ ही एक कपड़ा व्यवसायी का गुप्त बयान शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया. जानकारी मिली है कि कुमारगंज बेलघर इलाके में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने की घटना में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को आरोपियों के […]

विज्ञापन

बालुरघाट : कुमारगंज के बेलघर कांड में मृतका के परिवार के साथ ही एक कपड़ा व्यवसायी का गुप्त बयान शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया. जानकारी मिली है कि कुमारगंज बेलघर इलाके में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने की घटना में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को आरोपियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घटना का नाट्य रूपांतरण किया गया.

शुक्रवार को बालुरघाट जिला अदालत में मृतका की मां मालती बर्मन, भाई विश्वजीत बर्मन व एक कपड़ा व्यवसायी कार्तिक देवनाथ को लाया गया. वहां न्यायाधीश के सामने उनलोगों का बयान दर्ज किया गया.मृत युवती के घर से थोड़ी दूरी पर फुलबाड़ी बाजार में स्थित कपड़े की दुकान में घटना से पहले युवती तीनों आरोपियों के साथ गयी थी. उस दुकान मालिक का नाम है कार्तिक देवनाथ.

उसने बताया कि बीते शनिवार को दिन के लगभग दो बजे लड़की दुकान के सामने खड़ी थी. पांच मिनट के बाद तीन युवक बाइक लेकर वहां पहुंचा. उनमें से दो लड़की के साथ दुकान में घुसा. वहां से एक चादर व एक रुमाल खरीदा. एक युवक ने पांच सौ का नोट दिया. दाम काटकर उन्हें 300 रुपये लौटाये गये. व्यवसायी ने बताया कि उसने लड़की को साफ तौर पर देखा था. लेकिन युवकों का चेहरा लगभग ढका हुआ था. ठंड ज्यादा रहने के कारण व्यवसायी को उनपर शक नहीं हुआ.

उनलोगों के नीले रंग की बाइक को भी व्यवसायी ने पहचाना. वहीं मृत युवती के भाई ने कहा महाबुर उसकी बहन से शादी करना चाहता था. बीच-बीच में घर पर आकर उसके साथ मारपीट करता था. उसने बताया कि महाबुर मियां, गौतम बर्मन व पंकज बर्मन एकसाथ रहते थे. उसने तीनों के फांसी की सजा की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola