सिलीगुड़ी में व्यापक असर, परेशान रहे मुसाफिर
Updated at : 09 Jan 2020 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : वामपंथी समर्थित घटक दलों व कांग्रेस श्रमिक संगठन और फेडरेशन की ओर से आहुत भारत बंद का बुधवार को सिलीगुड़ी व आसपास के इलाकों में भी व्यापक असर देखा गया. वाम-कांग्रेस ने संयुक्त रूप से शहर में जुलूस निकालकर जहां दुकानदारों से दुकानें बंद रखने और शहरवासियों से भी बंद का समर्थन करने […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : वामपंथी समर्थित घटक दलों व कांग्रेस श्रमिक संगठन और फेडरेशन की ओर से आहुत भारत बंद का बुधवार को सिलीगुड़ी व आसपास के इलाकों में भी व्यापक असर देखा गया. वाम-कांग्रेस ने संयुक्त रूप से शहर में जुलूस निकालकर जहां दुकानदारों से दुकानें बंद रखने और शहरवासियों से भी बंद का समर्थन करने का आह्वान किया. वहीं, माकपा की युवा विंग डीवाइएफआइ, छात्र संगठन एसएफआइ के अलावा एसयूसीआइ ने भी अलग-अलग जुलूस निकाला और जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया.
सिलीगुड़ी के माकपा विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य, वाम मोर्चा के दार्जिलिंग जिला के संयोजक जीवेश सरकार, कांग्रेस प्रायोजित श्रमिक संगठन इंटक, नक्सली संगठन सीपीआइ (एमएल) के प्रवक्ता प्रो. अभिजीत मजूमदार, राज्यसभा के पूर्व माकपा सांसद सह सीटू नेता समन पाठक व वाम मोर्चा के अन्य घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं के अगुवायी में शहर में बंद के समर्थन में महाजुलूस निकाला गया.
सीटू श्रमिक संगठन के बैनर तले न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) में रेल भी रोका. इससे कुछ घंटों के लिए रेल परिसेवा भी प्रभावित हुई. ट्रेन के सामने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किये जाने के दौरान यात्री जहां काफी हलकान हुए, वहीं काफी आतंकित भी रहे. आज के इस बंद को तृणमूल और भाजपा ने बहिष्कार किया है.
खोरीबारी में बंद रहा शांतिपूर्ण, वाहनों का कम रहा आवागमन
श्रमिक संगठनों की ओर से बुलाये गये हड़ताल का असर खोरीबारी समेत आसपास के क्षेत्रो में देखने को मिला. खोरीबारी में बहुत सी दुकाने बंद रही एवं वाहनों का आवागमन भी कम रहा. इस संबंध में खोरीबारी पंचायत समिति के सभापति बादल चंद्र सरकार ने कहा कि खोरीबारी में बंद सफल रहा. बाजार की दुकानें बंद रही एवं वाहनों का आना-जाना भी कम रहा.
वहीं इस संबन्ध में डीवाईएफआई के नेता बिट्टू जयसवाल ने कहा कि खोरीबारी एवं आसपास के इलाकों में बंद सफल रहा. लोगों ने बंद का समर्थन किया है. इस दौरान खोरीबारी बाजार की अधिकांश दुकाने बंद रहीं. इस संबन्ध में खोरीबारी तृणमूल के प्रखंड अध्यक्ष हिरण्मय राय ने कहा कि बंद बिल्कुल असफल रहा. पीडब्लूडी मोड़ की दुकानें खुली रही एवं इसके आसपास भी बंद का कोई असर नहीं रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




