मारवाड़ी युवा मंच ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कूचबिहार : मारवाड़ी युवा मंच कूचबिहार शाखा की ओर से रविवार को एक कार्यक्रम के माध्यम से 400 लोगों में कम्बल वितरण किया गया. स्थानीय जैन मंदिर में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पवन बुचा, सचिव पवन मोहता, पारस झाजर, पंकज बुचा सह मारवाड़ी समाज के जगदीश कल्याणी, लाल […]
विज्ञापन
कूचबिहार : मारवाड़ी युवा मंच कूचबिहार शाखा की ओर से रविवार को एक कार्यक्रम के माध्यम से 400 लोगों में कम्बल वितरण किया गया. स्थानीय जैन मंदिर में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पवन बुचा, सचिव पवन मोहता, पारस झाजर, पंकज बुचा सह मारवाड़ी समाज के जगदीश कल्याणी, लाल चंद बिहानी, शुभकरण भूरा, प्रदीप दुग्गर, संजय अग्रवाल, कनक बोकाडिया अन्य अथिति उपस्थित थे. कार्यक्रम के उपरांत सभी को खिचड़ी खिलाया गया.
विज्ञापन
पिछले तीन साल से मारवाड़ी युवा मंच यह कार्यक्रम कर रहा है. पूरे कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पुगलिया ने किया. मारवाड़ी युवा मंच कूचबिहार शाखा के अध्यक्ष पवन बुचा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हम कंबल वितरण करते आ रहे हैं. आज 400 लोगों में कंबल वितरण करने के साथ-साथ सभी के लिए खाने की व्यवस्था भी रखी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन