पैंगोलिन के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कालचीनी : तस्करी की योजना को नाकाम करते हुए असम से भूटान तस्करी कर ले जाते एक जीवित पैंगोलिन के साथ दो लोगों को वन विभाग ने पकड़ा है. जानकारी के अनुसार अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित कोदाल बस्ती रेंज वन विभाग कार्यालय संलग्न इलाके में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गुप्त सूचना के […]

विज्ञापन

कालचीनी : तस्करी की योजना को नाकाम करते हुए असम से भूटान तस्करी कर ले जाते एक जीवित पैंगोलिन के साथ दो लोगों को वन विभाग ने पकड़ा है. जानकारी के अनुसार अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित कोदाल बस्ती रेंज वन विभाग कार्यालय संलग्न इलाके में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम को जल्दापाड़ा अभ्यारण के अधीन कोदाल बस्ती रेंज वन विभाग के वनकर्मियों ने अभियान चलाया. इस दौरान वन कर्मियों ने एक बाइक को पकड़ा, जिस पर लदे एक बोरे से जीवित पैंगोलिन को बरामद किया.

विज्ञापन
इस मामले में वनकर्मियों ने अलीपुरदुआर जिले के समुकताला इलाके के निवासी अलाउद्दीन अली और कूचबिहार जिले के तूफानगंज निवासी मिराज रहमान को गिरफ्तार किया है. वन विभाग के सूत्रों के अनुसार पैंगोलिन को भूटान होकर चीन या वियतनाम में भेजना था. गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को मंगलवार अलीपुरद्वार कोर्ट में पेश किया गया.
उल्लेखनीय है कि पैंगोलिन की खाल की दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में भारी डिमांड है. इसकी परतदार खाल का इस्तेमाल शक्ति वर्धक दवाइयों, ड्रग्स, बुलेट प्रूफ जैकेट, कपड़े और सजावट के सामान के लिए किया जाता है. ज्यादा डिमांड के चलते इसकी कीमतें भी अच्छी मिलती है. लोग रुपयों के लालच में पैंगोलिन की तस्करी करते है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola