साढ़े चार वर्षों में माकपा बोर्ड ने कोई काम नहीं किया: रंजन सरकार
Updated at : 19 Dec 2019 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी नगर निगम नगर निगम में विरोधी दल के नेता ने माकपा बोर्ड पर लगाये गंभीर आरोप कहा, राज्य सरकार द्वारा दिये करोड़ों रुपये को खर्च नहीं कर पाया नगर निगम सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम में विरोधी दल के नेता रंजन सरकार ने माकपा बोर्ड पर कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया है. […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी नगर निगम
नगर निगम में विरोधी दल के नेता ने माकपा बोर्ड पर लगाये गंभीर आरोप
कहा, राज्य सरकार द्वारा दिये करोड़ों रुपये को खर्च नहीं कर पाया नगर निगम
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम में विरोधी दल के नेता रंजन सरकार ने माकपा बोर्ड पर कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया है. बुधवार को रंजन सरकार ने तृममूल पार्षदों के साथ एक बैठक की. बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह 21 दिसंबर को इस वर्ष की आखिरी बोर्ड बैठक होनी है. उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर को कोलकाता में तृणमूल राज्य कमेटी की बैठक होगी. इस कारण वे बोर्ड बैठक में उपस्थित नहीं हो सकेंगे. रंजन सरकार ने बताया कि साढ़े चार वर्षों में नगर निगम ने नागरिक परिसेवाओं को लेकर कोई काम नहीं किया है.अभी भी सिलीगुड़ी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में एमएमआईसी का पद खाली पड़ा है.
अधिकतर समय अन्य विभाग के एमएमआईसी का दर्शन भी नहीं होता है. उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी बोर्ड बैठक हुए हैं, उसमे तिथि निर्धारित करने से पहले चेयरमैन ने कभी भी विरोधियों से परामर्श लेना जरूरी नहीं समझा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिलीगुड़ी नगर निगम को कई करोड़ रुपये दिये हैं.
उस पैसे को भी नगर निगम नागरिक परिसेवा में खर्च नहीं कर पाई. शहर में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. रंजन सरकार ने बताया कि राज्य सरकार से वे इस समस्या के समाधान के लिए आवेदन करेंगे. उन्होंने कहा कि शहर में ओपेन ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए भी ठोस कदम उठाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




