सीएए पर हिंसा से डुआर्स पर्यटन उद्योग को घाटा, 70% बुकिंग रद्द

Updated:
विज्ञापन

कालचीनी/अलीपुरद्वार : नागरिकता कानून में संशोधन को लेकर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण डुआर्स का पर्यटन उद्योग चौपट हो रहा है. डुआर्स के विभिन्न लॉजों की बुकिंग रद्द की जा रही है. जो पर्यटक आ चुके हैं वो भी लौट रहे हैं. पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग माथे पर हाथ रखकर […]

विज्ञापन

कालचीनी/अलीपुरद्वार : नागरिकता कानून में संशोधन को लेकर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण डुआर्स का पर्यटन उद्योग चौपट हो रहा है. डुआर्स के विभिन्न लॉजों की बुकिंग रद्द की जा रही है. जो पर्यटक आ चुके हैं वो भी लौट रहे हैं. पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग माथे पर हाथ रखकर चिंता जता रहे हैं. उद्योग से जुड़े लोगों की माने तो डुआर्स के पर्यटन शिल्प का भारी नुकसान होने जा रहा है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सितंबर माह से डुआर्स के जल्दापाड़ा जैसे पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल जाती है. 20 दिसंबर तक हर साल डुआर्स के विभिन्न इलाके में स्थित सरकारी व गैरसरकारी लॉज पर्यटकों से भर जाते हैं. इस वर्ष भी बुकिंग पूरी थी, लेकिन देश के माहौल को देखते हुए पर्यटक बुकिंग रद्द कर रहे हैं.

अकेले जल्दापाड़ा इलाके में स्थित कुल 40 गैर सरकारी लॉजों में 70 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो चुकी है और प्रतिदिन बुकिंग रद्द होती जा रही है. इस विषय में जल्दापाड़ा लाज ऑनर एसोसिएशन के सभापति जहरलाल साहा ने बताया कि अब तक 70प्रतिशत से अधिक बुकिंग रद्द हो चुकी है एवं बचे हुए बुकिंग के भी रद्द होने की आशंका है.

उन्होंने कहा सम्पूर्ण डुआर्स की यही स्थिति हैं एवं इससे हमें काफी नुकसान होगा, क्योंकि इसी मौसम में हमारे यहां प्रचुर मात्रा में पर्यटक आया करते हैं. इस मौसम को केंद्र करके हम एक उम्मीद लगाए रहते हैं. उन्होंने फिर कहा कि उम्मीद के मुताबिक बुकिंग तो अच्छी हुई थी, लेकिन बुकिंग के रद्द हो जाने के कारण हमारे उम्मीद में पानी फिर गया. हम सभी को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola