मां व दो साल के बच्चे की संदिग्ध स्थिति में मौत
Updated at : 13 Dec 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

मृत गृहवधू मानसिक तौर पर थी बीमार रायगंज : पारीवारिक अशांति के बीच मां ने 2 साल के बेटे की हत्या कर खुद भी फंदे से लटक गयी. घटना रायगंज थाना के मड़ाईकुड़ा ग्राम पंचायत के उलुपाड़ा इलाके में हुई है. मृत गृहवधू के नाम सावित्री दास राजवंशी (23) व बच्चा बिक्रम राजवंशी है. पुलिस […]
विज्ञापन
मृत गृहवधू मानसिक तौर पर थी बीमार
रायगंज : पारीवारिक अशांति के बीच मां ने 2 साल के बेटे की हत्या कर खुद भी फंदे से लटक गयी. घटना रायगंज थाना के मड़ाईकुड़ा ग्राम पंचायत के उलुपाड़ा इलाके में हुई है. मृत गृहवधू के नाम सावित्री दास राजवंशी (23) व बच्चा बिक्रम राजवंशी है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये रायगंज जिला अस्पताल में भेज दिया है.
पारीवरिक सूत्रों से पत चला है कि रायगंज थाना के मड़ाइकुड़ा ग्राम पंचायत के उलुपाड़ा निवासी भबो राजवंशी के साथ दुर्गापुर निवासी सावित्री की तीन साल पहले शादी हुई थी. उनलोगों को एक लगभग 2 साल का एक बेटा था. शादी के बाद से सावित्री को कुछ मानसिक समस्यायें होने लगी. छह महीने से भबो अपनी पत्नी सावित्री का बहरमपुर में इलाज करा रहा था. गुरुवार सुबह भबो अपने भाई से मिलने बाजार गया. इसी बीच सावित्री का उसकी सास के साथ विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि सावित्री ने अपनी सास की पिटाई कर दी. भबो घर लौटकर मां की पिटाई करने के बारे में पत्नी से पूछा तो इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
परेशान होकर भबो घर से निकलकर चला गया. कुछ देर बाद घर लौटकर देखा कमरे का दरवाजा बंद था. दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो देखा पत्नी व बेटा दोनों फंदे से लटक रहे थे. घटना की खबर पाकर आसपास के लौग घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गयी. रायगंज थाना पुलिस पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए रायगंज जिला अस्पताल में भेजा. मामले की छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




