ePaper

पहाड़ के राजनीतिक समाधान का खुलासा करे भाजपा

Updated at : 07 Dec 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़ के राजनीतिक समाधान का खुलासा करे भाजपा

गोरामुमो के केंद्रीय कार्यालय में समारोह का किया गया था आयोजन दार्जिलिंग : दार्जिलिंग पहाड़ के स्थायी राजनैतिक समाधान का खुलासा 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले करना होगा. उक्त बातें गोरामुमो अध्यक्ष मन घीसिंग ने कही. वे शुक्रवार को शहर के डॉ. जाकिर हुसैन रोड स्थित गोरामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित छठी अनुसूची […]

विज्ञापन

गोरामुमो के केंद्रीय कार्यालय में समारोह का किया गया था आयोजन

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग पहाड़ के स्थायी राजनैतिक समाधान का खुलासा 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले करना होगा. उक्त बातें गोरामुमो अध्यक्ष मन घीसिंग ने कही. वे शुक्रवार को शहर के डॉ. जाकिर हुसैन रोड स्थित गोरामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित छठी अनुसूची समझौता दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.

आयोजित समझौता दिवस समारोह में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष मन घीसिंग खासतौर पर मौजूद रहे. समझौता दिवस कार्यक्रम के शुभारम्भ में मन घीसिंग ने पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सुवास घीसिंग की तस्वीर पर दीप जलाकर और माल्यार्पण किया गया है.

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में अध्यक्ष मन घीसिंग ने कहा कि छठी अनुसूची सच में महत्वपूर्ण विषय है. जिसकी चर्चा देशभर में है. अच्छी चीजों पर बुरा नजर जल्द लग जाता है. जिन्होंने छठी अनुसूची का विरोध किया था, उन्हीं लोगों ने छठी अनुसूची से कम क्षमतावान व्यवस्था दार्जिलिंग की जनता को दिया है. छठी अनुसूची लागू नहीं होने का मलाल भी मन में है.

पूछताछ के दौरान गोरामुमो अध्यक्ष मन घीसिंग ने कहा कि दार्जिलिंग की जनता ने भाजपा को पहले ही दस साल दे चुकी है. गोरामुमो ने भी भाजपा का समर्थन किया है. लेकिन हमलोग इस पांच साल को व्यर्थ नहीं जाने देंगे. श्री घीसिंग ने कहा कि भाजपा को इस पांच साल के कार्यकाल में पहाड़वासियों के लिए राजनीतिक समाधान करना होगा.

बातचीत के क्रम गोरामुमो अध्यक्ष मन घीसिंग ने कहा कि भाजपा ने स्थायी राजनीतिक समाधान की जो बात कही है, उसके समाधान का खुलासा विधानसभा चुनाव से पहले करना होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के वरीय नेताओं से भी स्थायी समाधान के खुलासे की मांग की गयी है. 20121 से पहले अगर स्थायी राजनीतिक समाधान का खुलासा नहीं किया गया तो हमलोग सोचने पर मजबूर होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola