मरीज के पेट से निकला 10 किलो का ट्यूमर
कूचबिहार : डॉ. राधाकांत पाल ने एक मरीज के पेट से लगभग 10 किलो का ट्यूमर ऑपरेशन कर निकाला. कूचबिहार के डॉ. पीके साहा अस्पताल में विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया. अस्पताल सूत्रों से पता चला है कि तुफानगंज महकमा के बारोकोदाली निवासी पुष्पा राय (63) लंबे समय से पेट के दर्द से […]
कूचबिहार : डॉ. राधाकांत पाल ने एक मरीज के पेट से लगभग 10 किलो का ट्यूमर ऑपरेशन कर निकाला. कूचबिहार के डॉ. पीके साहा अस्पताल में विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया. अस्पताल सूत्रों से पता चला है कि तुफानगंज महकमा के बारोकोदाली निवासी पुष्पा राय (63) लंबे समय से पेट के दर्द से परेशान थी.
काफी जांच पड़ताल के बाद पता चला की महिला के पेट में विशाल आकृति का ट्यूमर है. अस्पताल के चिकित्सक राधाकांत पाल के साथ 20 नवंबर पुष्पा देवी ने संपर्क किया. 30 नवंबर को डॉ. राधाकांत पाल ने उस महिला के पेट का ऑपरेशन कर लगभग 10 किलो वजनी ट्यूमर को निकाला. चिकित्सक राधाकांत पाल ने कहा कि ट्यूमर पुष्पा देवी के पेट से लेकर सीने तक फैल गया था. सफल ऑपरेशन से फिलहाल वह स्वस्थ्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए