सरकारी जमीनों से अवैध निर्माण हटाने सड़क पर उतरे गौतम देव

Updated at : 29 Nov 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी जमीनों से अवैध निर्माण हटाने सड़क पर उतरे गौतम देव

सालुगाढ़ा के ढ़ाई माइल चेकपोस्ट इलाके में मंत्री ने सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया नगर निगम के माकपा बोर्ड पर बरसे गौतम देव कहा, अवैध निर्माण को तोड़ना नगर निगम का काम, पूरी जानकारी के बाद भी चुपचाप बैठा है निगम प्रशासन सिलीगुड़ी : सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए […]

विज्ञापन

सालुगाढ़ा के ढ़ाई माइल चेकपोस्ट इलाके में मंत्री ने सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया

नगर निगम के माकपा बोर्ड पर बरसे गौतम देव
कहा, अवैध निर्माण को तोड़ना नगर निगम का काम, पूरी जानकारी के बाद भी चुपचाप बैठा है निगम प्रशासन
सिलीगुड़ी : सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए गुरुवार को पर्यटन मंत्री गौतम देव व तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर अभियान चलाया.
सालुगाढ़ा अंतर्गत ढ़ाई माइल चेकपोस्ट इलाके में पर्यटन मंत्री गौतम देव की उपस्थिति में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया. इस दौरान पांच से छह अवैध निर्माण को तोड़ा गया. अभियान का संचालन कर रहे मंत्री गौतम देव ने सिलीगुड़ी नगर निगम के माकपा बोर्ड की भी आलोचना की. उन्होंने मेयर अशोक भट्टाचार्य पर आरोप लगाया कि नगर निगम अपनी जिम्मेदारियों का ठीक से पालन नहीं कर रही है.
शहर संलग्न कई इलाकों में भू-माफियाओं के कारण फुटपाथ तथा खाली सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बढ़ता जा रहा है. हिलकार्ट, रोड, सेवक रोड के रास्ते पर कब्जा करके कुछ लोग दुकानदारी कर रहे हैं.
इसके अलावे हाईड्रेनों पर भी दबंगों का कब्जा हो गया है. बताया जा रहा है कि कांटा तार व टीन का बेड़ा लगाकर इन जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है. गौतम देव ने कहा कि पूरे हालात से वाकिफ होने के बावजूद सिलीगुड़ी नगर निगम का माकपा बोर्ड चुपचाप बैठा है.
उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को तोड़ना नगर निगम का काम है. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम अपने जिम्मेदारियों का पालन ठीक से नहीं कर रही है. जिस वजह से उन्हें रास्ते पर आकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवाना पड़ रहा है.
उन्होंने बताया कि पूरे शहर में तेजी से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य हो रहा है. उन्होंने कहा कि मेयर अशोक भट्टाचार्य पिछले 20 वर्षों तक मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि ये सभी कब्जा माकपा के समय में हुआ है. अगर कोई सरकारी जमीन पर कब्जा करेगा तो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे. मंत्री ने बताया कि वहां के हाईड्रेनों से पानी निकासी नहीं हो पा रही है.
विगत दिनों विधान मार्केट में भी अभियान चलाया गया था. उन्होंने बताया कि नगर निगम का माकपा बोर्ड शहर को बर्बाद करने पर तुला हुआ है. अभियान के दौरान मंत्री के साथ दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सह सिलीगुड़ी नगर निगम के विरोधी दल नेता रंजन सरकार, रंजन शील शर्मा, प्रदीप गोयल, मुन्ना प्रसाद, जीतेन पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola