विरल प्रजाती के पैंगोलीन के साथ पांच गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 2:13 AM
जलपाईगुड़ी : बैकुंठपुर वन विभाग के उत्तरबंगाल स्पेशल फोर्स ने तस्करी के दौरान विरल प्रजाती का पैंगोलीन के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. बुधवार रात डुआर्स के नागराकाटा से पैंगोलीन व उसके तस्करी के आरोप में पाचों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के घर भूटान में बताये गये है. टास्क फोर्स प्रमुख […]
जलपाईगुड़ी : बैकुंठपुर वन विभाग के उत्तरबंगाल स्पेशल फोर्स ने तस्करी के दौरान विरल प्रजाती का पैंगोलीन के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. बुधवार रात डुआर्स के नागराकाटा से पैंगोलीन व उसके तस्करी के आरोप में पाचों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के घर भूटान में बताये गये है.
टास्क फोर्स प्रमुख तथा बेलाकोबा के रेंजर संजय दत्त ने कहा कि गुप्त सूत्रों से आधार पर बुधवार रात डुआर्स के नागराकाटा से पैंगोलीन सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वन विभाग के पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि पैंगोलीन को भूटान के जंगल से पकड़ा गया है. सिलीगुड़ी होते हुए उसे बांग्लादेश में तस्करी किये जाने की योजना थी.
बांग्लादेश में 6 लाख रुपये में इसका सौदा तय हुआ था. हालांकि तहकिकात के हित को देखते हुए तस्करों के नाम प्रकाश में नहीं लाया गया है. गुरुवार को उनलोगों के जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










