भूकंप के खतरे व बचाव को लेकर स्कूल में की गयी मॉक ड्रिल

खोरीबारी : खोरीबारी प्रखंड से सटे मध्य विद्यालय गलगलिया में शनिवार को भूकंप से खतरे एवं बचाव के संदर्भ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा बच्चों को भूकंप के दौरान बचाव व सुरक्षित रहने के बारे में जानकारी दी गयी. इस संबंध में मध्य विद्यालय गलगलिया के शिक्षक विकास […]
खोरीबारी : खोरीबारी प्रखंड से सटे मध्य विद्यालय गलगलिया में शनिवार को भूकंप से खतरे एवं बचाव के संदर्भ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा बच्चों को भूकंप के दौरान बचाव व सुरक्षित रहने के बारे में जानकारी दी गयी. इस संबंध में मध्य विद्यालय गलगलिया के शिक्षक विकास कुमार और सम्रीता दे ने बताया कि बच्चों को प्राकृतिक आपदा भूकंप से बचाव के विषय में जानकारी दी गयी.
इसके साथ ही भूकंप आने पर प्राथमिक तौर पर क्या करना चहिए और कैसे सुरक्षित रहना चाहिए, इसके बारे में जागरूकता के साथ साथ मॉक ड्रिल किया गया. इसके साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेंगराडुब्बा में भी भूकंप से बचाव एवं सुरक्षित रहने को लेकर मॉक ड्रिल किया गया.
इस दौरान मध्य विद्यालय गलगलिया के प्रधान शिक्षक अर्जुन पासवान, शिक्षक धनंजय राय, राकेश राय, अमरनाथ नायक, शिक्षिका प्रियंका घोष, बिंदु अग्रवाल, सम्रीता दे के साथ साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक मोहम्मद अफजल हुसैन व अमर कुमार राय भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










