उत्तर लोथाबाड़ी में हाथियों के झुंड ने जमकर मचाया उत्पात

किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे जंगली जानवर कालचीनी : डुआर्स के किसान जंगली हाथियों से परेशान हैं. ये जानवर खेत में लगी तैयार धान की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं. किसान फसल तैयार कर अब बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे, तब तक जंगली हाथी उस फसलों पर हावी होकर […]
किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे जंगली जानवर
कालचीनी : डुआर्स के किसान जंगली हाथियों से परेशान हैं. ये जानवर खेत में लगी तैयार धान की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं. किसान फसल तैयार कर अब बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे, तब तक जंगली हाथी उस फसलों पर हावी होकर पूरी तरह खा कर नष्ट कर देने से किसानों को हजारों का नुकसान झेलना पड़ रहा है.
जंगली हाथियों द्वारा फसल को बर्बाद करने को लेकर किसानों काफी आक्रोश है. जंगली हाथियों के भय से किसान धान की फसल के तैयार होने से पहले की काटने में लगे हैं. धान की फसल को काटने के दौरान भी हाथियों के आतंक से उनकी प्राण अटकी रहती हैं कि कहीं कोई हाथी आकर उनके वर्ष भर के सपनों को बर्बाद ना कर दे.
इसी बीच अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित उत्तर लोथाबाड़ी इलाके में शुक्रवार की शाम करीबन 8 बजे बक्सा के जंगल से जंगली हाथियों का झुंड इलाके में प्रवेश कर गया. जंगली हाथी धान की खेतों में जाकर जमकर तबाही मचाने लगा. लगभग 3 से 4 घंटे तक हाथियों का झुंड किसानों की फसलों को खाता रहा. इसके बाद वन विभाग व किसानों की कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को वापस जंगल की ओर भगाया गया.
इस विषय पर पीड़ित किसान सुक्का उरांव ने बताया कि देर रात करीबन 8 बजे हाथियों का झुंड हमारे खेत में आकर जमकर उत्पात मचाया. हमारे फसलों को खाकर बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा हाथियों का झुंड सिर्फ कल ही नहीं लगातार हमारे खेतों में प्रवेश करके फसलों को खाकर बर्बाद कर रहे हैं. अब हम क्या करेंगे, कहां जाएंगे. एक खेती से ही हमारा गुजारा चलता था लेकिन हाथियों के झुंड ने सबकुछ बर्बाद कर दिया. उन्होंने फिर कहा अब तो हाथियों के बार-बार हमारे खेतों में प्रवेश को देखते हुए बाध्य होकर अन्य किसानों भी अपनी-अपनी फसलों को वक्त से पहले काटने पर बेबस हो चुके हैं.
हाथियों का झुंड कहीं उनके खेतों में प्रवेश करके उनकी फसलों को बर्बाद ना कर दे. इससे काफी दहशत में है. हाथियों के दहशत से विवश होकर वक्त से पहले फसलों की कटाई कर रही किसान ज्योतिलता तिर्की ने बताया कि विगत 1 सप्ताह से लगातार हाथियों का झुंड हमारे खेतों के इलाके में प्रवेश कर रहा है. आये दिन कितने किसानों के फसलों को खाकर बर्बाद कर दे रहा है. शुक्रवार रात को भी हाथियों का झुंड हमारे पड़ोस के खेतों के फसलों को खाकर बर्बाद कर दिया.
उन्होंने कहा इतनी मेहनत से हमने ये फसलें उगाई है. इसी पर हमें आश्रित रहना पड़ता है. इसी फसल से हम वर्षभर जीवन-यापन करते हैं. लेकिन कहीं हाथियों का झुंड हमारे खेतों में भी प्रवेश करके कठिन परिश्रम के साथ की गयी हमारे वर्ष भर की कमाई को कहीं बर्बाद ना कर दे. इस दहशत में आकर हम वक्त से पहले फसलों की कटाई करना प्रारंभ कर दिये हैं. ताकि हम अपने वर्ष भर की पूंजी व कमाई को बचा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




