माटीगाड़ा गैंगरेप के मुख्य आरोपी की कोर्ट में हुई पेशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2019 2:18 AM
सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी आशीष राय को शुक्रवार सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 18 नवम्बर को इस मामले की अदालत में सुनवाई होगी. कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद माटीगाड़ा थाना पुलिस ने पहले ही दो लोगों […]
सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी आशीष राय को शुक्रवार सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 18 नवम्बर को इस मामले की अदालत में सुनवाई होगी. कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद माटीगाड़ा थाना पुलिस ने पहले ही दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश कर दिया था.
लेकिन इस घटना का मास्टर माइंड आशीष राय पुलिस की गिरफ्त से बाहर आराम से घूम रहा था. गुरूवार देर शाम पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आशीष बागडोगरा थाना अंतर्गत विधान पल्ली का रहने वाला है. वह पेशे से ऑटो चालक का काम करता था. हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को और कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है. बताया गया है कि इस मामले पर उन तीनों को 18 नवम्बर सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










