शादी की मांग को लेकर प्रेमिका के घर धरने पर बैठा युवक

Updated at : 07 Nov 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
शादी की मांग को लेकर प्रेमिका के घर धरने पर बैठा युवक

दिनहाटा : शादी की मांग पर प्रेमिका के घर के सामने धरने पर बैठे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी युवक का नाम तापस राय है. वह दिनहाटा थाने में सिविक वॉलेंटियर के पद पर कार्यरत है. बुधवार सुबह दिनहाटा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर […]

विज्ञापन

दिनहाटा : शादी की मांग पर प्रेमिका के घर के सामने धरने पर बैठे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी युवक का नाम तापस राय है. वह दिनहाटा थाने में सिविक वॉलेंटियर के पद पर कार्यरत है.

बुधवार सुबह दिनहाटा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. युवक प्रेमिका के साथ शादी करने की मांग पर मंगलवार से धरने पर बैठ गया था.
इससे प्रेमिका के परिवार परेशानी में फंस गये. परिवार की ओर से दिनहाटा थाने में मानहानी की शिकायत दर्ज करवायी गयी. परिवारवालों का कहना है कि एक अविवाहित लड़की के घर के सामने धरने पर बैठने से लड़की व उसके परिवार के सम्मान पर ठेंस पहुंची है. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
स्थानीय लोगों को कहना है कि युवक के साथ लड़की का प्रेम संबंध था. लेकिन परिवारवालों ने इस संबंध को स्वीकार नहीं किया. युवक शादी के लिए दबाव बनाने लगा. युवती ने आगे की पढ़ाई के लिये समय मांगा था.
उसने कहा कि उसकी दीदी ने भी परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी. वह फिलहाल शादी नहीं कर सकती है. यह सुनने के बाद प्रेमी तापस ने फेसबुक पर स्टेटस डालकर दोस्तों को लेकर धरने पर बैठ गया. दिनहाटा थाना आईसी संजय दत्त ने बताया कि लड़की के घरवालों की शिकायत के आधार पर सिविक वॉलेंटियर तापस राय को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola