गांधी मैदान के मनोकामना घाट पर चार कुंडों का हो रहा निर्माण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 1:36 AM

विज्ञापन

आदित्य, भास्कर, सूर्य व मार्तन्ड नामक चार कुंडों में 130 से भी अधिक छठ व्रती दे सकेंगे अर्घ्य कई तीर्थ स्थलों के गंगाजल को कुंड में किया जायेगा समाहित सिलीगुड़ी : आठ नंबर वार्ड पार्षद खुशबू मित्तल के प्रयास से प्रत्येक साल स्थानीय खालपाड़ा गांधी मैदान में कृत्रिम छठ घाट तैयार किया जाता है. इस […]

विज्ञापन

आदित्य, भास्कर, सूर्य व मार्तन्ड नामक चार कुंडों में 130 से भी अधिक छठ व्रती दे सकेंगे अर्घ्य

कई तीर्थ स्थलों के गंगाजल को कुंड में किया जायेगा समाहित

सिलीगुड़ी : आठ नंबर वार्ड पार्षद खुशबू मित्तल के प्रयास से प्रत्येक साल स्थानीय खालपाड़ा गांधी मैदान में कृत्रिम छठ घाट तैयार किया जाता है. इस साल भी गांधी मैदान में ‘मनोकामना घाट’ की भव्य तैयारी की जा रही है. निर्माणाधीन घाट की तैयारी का जायजा लेने पहुंची खुशबू मित्तल ने बताया कि तीन सालों से यहां कृत्रिम छठ घाट बनाकर छठ मनाया जा जा रहा है.

छठ व्रतियों को अर्घ्य देने व पूजा आदि के लिए आठ नंबर वार्ड कमेटी की ओर से समुचित व्यवस्था की जाती है. मनोकामना छठ घाट के प्रोजेक्ट चेयरमैन घनश्याम मालपानी ने बताया कि इस बार ‘आदित्य, भास्कर, सूर्य व मार्तन्ड’ नामक चार कुंडों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है.

इन चार कुंड में 130 से भी अधिक छठ व्रती व 630 परिवार सामूहिक तौर पर सूर्य को अर्घ्य दे सकेंगे. वार्ड कमेटी के सचिव सीताराम डालमिया ने बताया कि कई तीर्थस्थलों प्रयागराज संगम, मानसरोवर, गंगोत्री, यमुनोत्री से लाया गया गंगाजल के अलावा उत्तर बंगाल की पवित्र नदियां महानंदा, तिस्ता, तोर्षा का जल इन चार कुंड में समाहित किया जायेगा.

प्रवक्ता विनोद अग्रवाल उर्फ बिन्नू ने बताया कि छठ व्रतियों द्वारा छठ पूजा करने से पहले भी चारों कुंड का पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया जायेगा. साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन की तैयारी है. दो अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य व दूसरे दिन रविवार के सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा.

अर्घ्य के लिए कच्चा दूध, दुबा, जल व अन्य पूजन सामग्रियों के अलावा सबों के लिए चाय आदि की व्यवस्था की जायेगी. बिन्नू का कहना है कि छठ व्रतियों के लिए चिकित्सा, सुरक्षा व अन्य सभी तरह की आपातकालीन सेवाओं का इंतजाम भी रहेगा. साथ ही सुरक्षा गार्ड व पुलिस प्रशासन के साथ-साथ वार्ड कमेटी के सभी महिला-पुरूष सदस्य व युवा वोलेंटियर हरेक गतिविधियों पर नजर रखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola