डिवाइडर से टकरायी बाइक,दो किशोरों की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

मिनी सचिवालय के पास एशियन हाइवे पर हुआ हादसा घायल किशोर का एनबीएमसीएच में चल रहा इलाज सिलीगुड़ी : दीपावली व काली पूजा की मस्ती के दौरान सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गये. जबकि एक अन्य की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है. उसका इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल […]

विज्ञापन

मिनी सचिवालय के पास एशियन हाइवे पर हुआ हादसा

विज्ञापन
घायल किशोर का एनबीएमसीएच में चल रहा इलाज
सिलीगुड़ी : दीपावली व काली पूजा की मस्ती के दौरान सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गये. जबकि एक अन्य की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है. उसका इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है. यह दर्दनाक हादसा मिनी सचिवालय उत्तरकन्या के पास काली मंदिर के सामने एशियन हाइवे पर रविवार की रात हुआ.
स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन किशोर काफी तेज रफ्तार में तीनबत्ती से फूलबाड़ी की ओर जा रहे थे. तभी उत्तरकन्या के पास टर्निंग के दौरान बाइक लड़खड़ाते हुए जोर की आवाज के साथ डिवाइडर से टकरा गयी. बाइक चालक गुलाब हुसैन (16) की मौके पर ही मौत हो गयी.
जबकि दो अन्य युवकों को इलाज के लिए आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने 16वर्षीय दीपू दास को भी मृत घोषित कर दिया. वहीं तीसरा साथी सुभाष दास की हालत नाजुक बनी हुई है. वह उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है. मेडिकल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों किशोर शराब के नशे में थे. तीनों फूलबाड़ी के पश्चिम धनतोला के पैतृमुनी गांव के रहनेवाले हैं.
पुलिस ने सोमवार को गुलाब हुसैन व दीपु दास का पोस्टमार्टम उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. मृत गुलाब के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक उसके बड़े भाई ने कुछ ही दिनों पहले खरीदी थी. वह अपने दोस्तों के साथ सिलीगुड़ी में दीपावली व काली पूजा घूमने के लिए भाई से जबरदस्ती बाइक ले ली थी. रात को घर लौटने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया.
एनजेपी थाना की पुलिस ने रात में ही घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आयी और इस दर्दनाक हादसे की तफ्तीश शुरू कर दी है. हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहने से बचते नजर आये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola