बीएसएफ व एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत
Updated at : 29 Oct 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : बीएसएसफ जवानों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता लाने के उद्देश्य से बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर व इसके अधीन समस्त मुख्यालयों-सीमा चौकियों में सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गयी. इसका उद्घाटन बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आईजी अश्विनी कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर उन्होंने सभी अधिकारियों व जवानों को […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : बीएसएसफ जवानों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता लाने के उद्देश्य से बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर व इसके अधीन समस्त मुख्यालयों-सीमा चौकियों में सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गयी. इसका उद्घाटन बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आईजी अश्विनी कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर उन्होंने सभी अधिकारियों व जवानों को शपथ दिलायी. केंद्रीय सतर्कता आयोग ने इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह के लिए ईमानदारी-एक जीवन शैली विषय का चुनाव किया है.
अपने संबोधन में अश्विनी कुमार सिंह ने बीएसएफ फ्रंटियर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सभी क्षेत्रों में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता लाने और उत्साह के साथ भ्रष्टाचार से लड़ने की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाने का आह्वान किया. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है.
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारियों को अपने जीवन में लोभी स्वभाव को खत्म कर सच्चाई, ईमानदारी और दक्षता के साथ लोक सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए. गौरतलब है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस दौरान युवाओं को संवेदनशील बनाने और इस उद्देश्य को प्राप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा और व्याख्यान, विचार विमर्श, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का स्कूलों में आयोजन किया जायेगा.वहीं दूसरी ओर एसएसबी सीमांत मुख्यालय में भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गयी.
इस मौके पर एसएसबी के आईजी श्रीकुमार बंद्योपाध्याय ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया. सतर्कता जागरूकता सप्ताह के थीम ईमानदारी -एक जीवन शैली को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा. उन्होंने अपने अधिकारियों को किसी भी भी हालत में भ्रष्टाचार को सहन नहीं करने और इसके लिए आम लोगों को भी जागरूक करने की सलाह दी. एसएसबी का खुफिया जागरूकता सप्ताह दो नवम्बर तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




