ePaper

प्लानेट मॉल में जबरन चंदा वसूली मामले ने पकड़ा तूल

Updated at : 27 Oct 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
प्लानेट मॉल में जबरन चंदा वसूली मामले ने पकड़ा तूल

प्रेस कांफ्रेंस में उल्का क्लब ने तीन वर्ष का बकाया चंदा छह लाख रुपये मांगने की बात स्वीकारी रेस्तरां मालिक व दुकानदारों पर लगाया साजिश रचने का आरोप सिलीगुड़ी : शहर के सेवक रोड स्थित द प्लेनेट मॉल में जबरन चंदा वसूली को लेकर उल्का क्लब के सदस्यों व दुकानदारों के साथ मारपीट के आरोप […]

विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में उल्का क्लब ने तीन वर्ष का बकाया चंदा छह लाख रुपये मांगने की बात स्वीकारी

रेस्तरां मालिक व दुकानदारों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

सिलीगुड़ी : शहर के सेवक रोड स्थित द प्लेनेट मॉल में जबरन चंदा वसूली को लेकर उल्का क्लब के सदस्यों व दुकानदारों के साथ मारपीट के आरोप में 10 लोगों की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शनिवार को उल्का क्लब की ओर से आयोजित प्रेस-वार्ता में क्लब कमेटी व काली पूजा आयोजक कमेटी ने आखिरकार छह लाख रूपये बतौर चंदा मांगने की बात स्वीकार की.

छह लाख रुपये तीन वर्ष (2016-19) से बकाया चंदा प्लानेट मॉल के सोसायटी से बीते कई दिनों से मांग की जा रही थी. क्लब के सांस्कृतिक व पुस्तकालय सचिव संदीप साहा उर्फ मिल्टन दा, क्लब अध्यक्ष परितोष भौमिक, उपाध्यक्ष सुबीर मंडल, सहायक सचिव विश्वनाथ त्रिपाठी व अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने मीडिया के सामने चंदा मांगने की बात स्वीकार की है.

हालांकि क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने 24 अक्टूबर के रात को मॉल में हुई मारपीट की घटना को सोसायटी की साजिश करार दिया. परितोष भौमिक ने कहा कि मारपीट में क्लब का कोई हाथ नहीं है. बल्कि मॉल के दुकानदारों ने क्लब को बदनाम करने एवं क्लब के दो वरिष्ठ सदस्य सचिव उज्जल दास, फुटबॉल कोच प्रवीर मंडल समेत सात सदस्य व अन्य तीन लोगों को फंसाया है.

श्री भौमिक ने भावुक मन से कहा कि पूरा शहर जानता है उल्का क्लब ने कभी भी किसी तरह का गलत काम नहीं किया है. उन्होंने उल्टा मॉल के सोसायटी पर उज्जल, प्रवीर व अन्य सदस्यों को बार के बाउंसरों से पिटवाने का आरोप लगाया. साथ ही भक्तिनगर थाना में भी द प्लेनेट मॉल के रेस्तरां मालिक व दुकानदारों द्वारा कराये गये एफआइआर में उल्का क्लब का नाम उल्लेख करने की भी बात कही.

उन्होंने कहा कि मारपीट के आरोप में फंसाये गये प्रवीर मंडल पूरे उत्तर बंगाल के बच्चों को मुफ्त में फुटबॉल का प्रशिक्षण देते हैं. मिल्टन दा का कहना है कि क्लब वर्ष भर जो भी गतिविधि संचालित करती है उसके लिए फंड काली पूजा के फंड से ही किया जाता है. दूसरी ओर मारपीट की साजिश की विस्तृत जानकारी देने के मीडिया के सवाल पर क्लब के किसी भी सदस्य ने कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola