दम है तो चुनाव जीत कर निगम पर करें दखल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2019 2:03 AM

विज्ञापन

शहर की जनता वाम मोर्चा के साथ सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम पर दखल को लेकर सिलीगुड़ी के विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य ने एक बार फिर तृणमूल नेता सह पर्यटन मंत्री गौतम देव पर तंज कसते हुए कहा अगर दम है तो चुनाव जीत कर निगम पर दखल करें. श्री भट्टाचार्य ने यह तंज […]

विज्ञापन

शहर की जनता वाम मोर्चा के साथ

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम पर दखल को लेकर सिलीगुड़ी के विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य ने एक बार फिर तृणमूल नेता सह पर्यटन मंत्री गौतम देव पर तंज कसते हुए कहा अगर दम है तो चुनाव जीत कर निगम पर दखल करें. श्री भट्टाचार्य ने यह तंज बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम में अपने दफ्तर में मीडिया के सामने कसा. उन्होंने गौतम देव को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि निगम चुनाव के अब ज्यादा दिन बाकी नहीं है, अगले साल ही चुनाव होना है. चुनाव लड़कर निगम पर दखल करें. मुझे कोई एतराज नहीं होगा.
जनता जिसके साथ खड़ी होगी, वहीं निगम का बोर्ड गठन करेगा. लेकिन मेरे रहते निगम पर जबरन दखल की राजनीति कभी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र की जनता अभी भी वाम मोर्चा के साथ है, अगले छह महीने तो क्या आगामी चुनाव परिणाम भी वाम मोर्चा के पक्ष में ही होगा. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि निगम की वाम बोर्ड अगले छह महीने तक जनता को समुचित परिसेवा देगी और सभी वार्डों का विकास भी करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola