ममतामयी मां से प्यार करना सिखा रही दुर्गा पूजा

Updated:
विज्ञापन

कालियागंज : इस बार की दुर्गा पूजा में कालियागंज के नासिरहाट की हरिहरपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा का विषय मातृ स्नेह का प्रतिदान है. पूजा आयोजक कमेटी इस विषय के जरिये नयी व मध्यम पीढ़ी को मां के हमारे जीवन में महत्व से परिचित कराने का प्रयास कर रही है. उल्लेखनीय कि जिस बच्चे को अपने […]

विज्ञापन

कालियागंज : इस बार की दुर्गा पूजा में कालियागंज के नासिरहाट की हरिहरपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा का विषय मातृ स्नेह का प्रतिदान है. पूजा आयोजक कमेटी इस विषय के जरिये नयी व मध्यम पीढ़ी को मां के हमारे जीवन में महत्व से परिचित कराने का प्रयास कर रही है. उल्लेखनीय कि जिस बच्चे को अपने गर्भ में नौ से दस माह कष्ट के साथ रखते हुए जन्म देती है और फिर उसके बाद अपना सारा जीवन उस बच्चे को इंसान बनाकर उसे समाज में प्रतिष्ठित होने लायक बनाती है वही अपने शेष जीवन में जब उसे संतान के सहारे की सर्वाधिक जरूरत होती है उस समय आजकल की कई संतान उन्हें वृद्धाश्रम जाने के लिये मजबूर करते हैं. ऐसी ही संतान को यह दुर्गा पूजा नसीहत देती है कि मां के असीम प्यार और स्नेह के प्रतिदान से कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिये. चूंकि उसी से मानव समाज की गरिमा निहित है.

विज्ञापन
दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव स्वपन सरकार ने बताया कि यह दुर्गा पूजा कमेटी यह संदेश देना चाहती है कि उस मां की वह कभी भी उपेक्षा नहीं करें जिसने उन्हें बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया और बड़े होकर इस दुनिया का सामना करना सिखाया. जबकि आजकल देखा जाता है कि वही मां अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव में उपेक्षित रह जाती है.
आये दिन हम लोग अखबारों और पत्र पत्रिकाओं में पढ़ते हैं कि डॉक्टर और इंजीनियर बनकर समाज में प्रतिष्ठित लोग अपनी मां के प्रति घोर उपेक्षा दिखाते हैं. उनकी छोटी छोटी इच्छाओं का ख्याल नहीं करते. इससे बाध्य होकर उन्हें वृद्धाश्रम की शरण लेनी पड़ती है. इतना ही नहीं, इन बूढ़े और बेबस मां व पिता को नशे की आदी संतान से हिंस्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है.
तेजी से बदल रहे समाज का यह परिवर्तन क्या उचित दिशा की तरफ है ? यही संदेश उनकी दुर्गा पूजा कमेटी इस बार देना चाहती है. उन्होंने बताया कि यह दुर्गा पूजा कमेटी इस बार 50 वर्ष पूरे कर रही है. इसलिये स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में हमने यह विशेष थीम पर आधारित पूजा के आयोजन का निर्णय लिया है. उत्तरबंगाल में यह पूजा अपना विशिष्ट स्थान रखती है.
मंडप के भीतर ललित कलाकारी के जरिये मां की साड़ी के आंचल में संतान को छाया व सुरक्षा प्रदान करती स्नेहिल व ममतामयी मां की तस्वीर दिखायी गयी है. उन्हें आशा है कि यह थीम दर्शनार्थियों को पसंद आयेगी. इस बार इनकी पूजा का बजट 21 लाख रुपये है. इस दौरान पौधरोपण के अलावा रक्तदान और गरीबों में वस्त्र वितरण के कार्यक्रम रखे गये हैं. आगामी दो अक्टूबर को कालियागंज थाना के आईसी आशीष दोलुई मां दुर्गा की मूर्ति का उन्मोचन करेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola