जिंदगी की जंग हार गये तृणमूल पार्षद कृष्ण चंद्र पाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अर्से से कैंसर से थे ग्रस्त, खालपाड़ा के नर्सिंग होम में शाम साढ़े चार बजे ली आखिरी सांस सिलीगुड़ी : तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता सह नगर निगम क्षेत्र के 23 नंबर वार्ड पार्षद कृष्ण चंद्र पाल आखिरकार बुधवार को जिंदगी की जंग हार गये. 54 वर्षीय श्री पाल अर्से से कैंसर रोग से ग्रस्त […]
विज्ञापन
अर्से से कैंसर से थे ग्रस्त, खालपाड़ा के नर्सिंग होम में शाम साढ़े चार बजे ली आखिरी सांस
सिलीगुड़ी : तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता सह नगर निगम क्षेत्र के 23 नंबर वार्ड पार्षद कृष्ण चंद्र पाल आखिरकार बुधवार को जिंदगी की जंग हार गये. 54 वर्षीय श्री पाल अर्से से कैंसर रोग से ग्रस्त थे.
बुधवार शाम साढ़े चार बजे उन्होंने खालपाड़ा के एक नर्सिंग होम में आखिरी सांस ली. तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मंगलवार रात को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, भाई-बहन, भांजा-भांजी व भतीजा-भतीजी से भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन की खबर मिलते ही नर्सिंग होम में परिजनों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ताओं व वार्ड पार्षदों का तांता लग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










