शिक्षक ने एसआइ से की मारपीट, शिकायत दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धूपगुड़ी पश्चिम सर्कल के एसआइ ने आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग तृणमूल शिक्षक सेल का सदस्य है आरोपी कार्रवाई करने से बच रहा विभाग धूपगुड़ी : शिक्षक दिवस के अगले रोज यानी शुक्रवार को एक प्राथमिक शिक्षक पर विभागीय एसआइ से छुट्टी के लिये मारपीट करने का आरोप लगा है. धूपगुड़ी पश्चिम सर्कल […]
विज्ञापन
धूपगुड़ी पश्चिम सर्कल के एसआइ ने आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
तृणमूल शिक्षक सेल का सदस्य है आरोपी कार्रवाई करने से बच रहा विभाग
धूपगुड़ी : शिक्षक दिवस के अगले रोज यानी शुक्रवार को एक प्राथमिक शिक्षक पर विभागीय एसआइ से छुट्टी के लिये मारपीट करने का आरोप लगा है. धूपगुड़ी पश्चिम सर्कल के एसआई तापस दास ने इस संबंध में विभाग के अलावा धूपगुड़ी थाने में आरोपी शिक्षक सौरभ राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक विभाग के पक्ष से कोई कदम नहीं उठाया गया है.
उल्लेखनीय है कि आरोपी शिक्षक तृणमूल के शिक्षक सेल के सदस्य हैं जिससे विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहा है. वहीं, उत्तर बैरातीगुड़ी न्यू प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक तापस चक्रवर्ती ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक उनसे भी अक्सर बदसलूकी करते रहे हैं. स्कूल से छुट्टी लेकर घर-घर जाकर स्कूल पोशाक का व्यवसाय करना ही उनका धंधा है. इसके लिए वे पिछले सत्र में 70 रोज के अवकाश ले चुके थे. इस बार भी छुट्टी मांगने को लेकर ही विवाद हुआ जो मारपीट तक जा पहुंचा. घटना से बेहद आहत तापस दास शुक्रवार की घटना के बाद छुट्टी पर चले गये हैं.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को धूपगुड़ी सर्कल के उत्तर बैरातीगुड़ी न्यू प्राथमिक विद्यालय के सौरभ राय छुट्टी के लिये एसआइ कार्यालय गये थे. एसआइ तापस दास ने बताया कि उन्होंने सौरभ राय को कहा था कि इस तरह से छुट्टी के लिए आवेदन नहीं किया जाता है. नियमानुसार छुट्टी के लिए आवेदन प्रधान शिक्षक के मार्फत किया जाता है. इससे सौरभ बेहद खफा हो गये जिसके बाद उन्होंने पहले तो एसआइ से गालीगलौज किया और फिर टेबल पीटते हुए घूंसे मारने लगे. एसआइ के सहकर्मी उन्हें बचाकर अस्पताल ले गये. उन्होंने कहा कि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से इस तरह मारपीट की घटना को वह हजम नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, आरोपी शिक्षक सौरभ राय से संपर्क नहीं हो सका.
जलपाईगुड़ी के डीआई (प्राइमरी) मृण्मय घोष ने बताया कि एसआई से मारपीट की जानकारी है. पीड़ित अधिकारी ने शिकायत दर्ज करायी है. विभागीय जांच चल रही है. हालांकि अभी तक आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन