पेड़ से टकरायी कार, 3 दोस्तों की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

एक अन्य दोस्त की स्थिति गंभीर, सिलीगुड़ी में हो रहा इलाज कालचीनी : अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा पुलिस ओपी क्षेत्र अंतर्गत कूचबिहार से चीलापाता होकर हासीमारा की ओर जानेवाली मुख्य सड़क पर एक अनियंत्रित वैगर-आर कार पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर बतायी […]

विज्ञापन

एक अन्य दोस्त की स्थिति गंभीर, सिलीगुड़ी में हो रहा इलाज

विज्ञापन
कालचीनी : अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा पुलिस ओपी क्षेत्र अंतर्गत कूचबिहार से चीलापाता होकर हासीमारा की ओर जानेवाली मुख्य सड़क पर एक अनियंत्रित वैगर-आर कार पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. यह घटना रविवार देर रात हुई. हादसे के शिकार सभी लोगों का घर अलीपुरद्वार शहर में है.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गये. इस हादसे में अलीपुरद्वार निवासी गाड़ी चालक अभिजीत दास और उसके मित्रों रूपक कुंडू और नारायण दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गाड़ी में सवार चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सिलीगुड़ी के एक गैरसरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची हासीमारा ओपी पुलिस ने मृतकों के शवों और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया.
तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेजा गया है. मृतकों के परिजनों का कहना है कि चारों दोस्त एक साथ रविवार शाम करीब 4.30 बजे घर से निकले थे. ये लोग कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. परिजनों का कहना है कि उन्हें रविवार की सुबह अचानक हासीमारा ओपी बुलाया गया, जहां आकर पता चला कि ऐसा हादसा हो गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola