गणपति प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
Updated at : 31 Aug 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी दो सितंबर को सिलीगुड़ी : गणेश चतुर्थी महोत्सव इस बार दो सितंबर को मनाया जायेगा. जो तकरीबन पांच दिनों तक चलेगा. ज्यों-ज्यों महोत्सव की तारीख नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों मूर्तिकार जहां मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. वहीं महोत्सव आयोजक कमिटियों के बीच भी मंडपों को भव्य रूप देने के […]
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी दो सितंबर को
सिलीगुड़ी : गणेश चतुर्थी महोत्सव इस बार दो सितंबर को मनाया जायेगा. जो तकरीबन पांच दिनों तक चलेगा. ज्यों-ज्यों महोत्सव की तारीख नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों मूर्तिकार जहां मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. वहीं महोत्सव आयोजक कमिटियों के बीच भी मंडपों को भव्य रूप देने के लिए होड़ लगी हुई है. इसके लिए डेकोरेटर्स व उनके कामगार दिन-रात एक हुए हुए हैं. इसी के मद्देनजर शहर के पंजाबीपाड़ा गणेश पूजा महोत्सव बीते तीन वर्षों से भव्य पूजा आयोजन के लिए काफी प्रसद्धि पा रहा है.
इस बार भी आयोजक कमेटी द्वारा शिव मंदिर रोड में महोत्सव का आगाज दो सितंबर से होगा. कमेटी के अध्यक्ष गोपाल देवनाथ ने बताया कि दो सितंबर को सुबह 10 बजे महोत्सव का का आगाज अपना घर वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिलाओं के हाथों से कराया जायेगा. कमेटी के सदस्य प्रमीत बंसल ने बताया कि इस बार बप्पा की मूर्ति काफी विराट व अलौकिक होगी. जो तकरीबन 14 फीट उंची व 12 फीट चौड़ी होगी. कमेटी के प्रवक्ता अमित अग्रवाल ने कहा कि चार सितंबर को कोलकाता के मशहूर भजन गायक रोहित शर्मा उर्फ जिमी अपने खास अंदाज में गणपति बप्पा पर आधारित भजन-गीतों की अमृत वर्षा करेंगे.
साथ ही पूजा आयोजक कमेटी व लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी फुट हिल्स के संयुक्त पहल पर दो व चार सितंबर को विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा. वहीं, पांच सितंबर को महाप्रसाद के तौर पर खिचड़ी का वितरण किया जायेगा. इसी दिन शाम को चार बजे विसर्जन के लिए गणपति की भव्य शोभायात्रा महानंदा नदी के लिए रवाना होगी. महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजक कमेटी से जुड़े सभी गणेश भक्त बीते कई रोज से ही जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




