29 से सिकंदराबाद के लिए शुरू होगी विशेष ट्रेन सेवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2019 1:28 AM
सिलीगुड़ी :आगामी 29 अगस्त से सिकंदराबाद से गुवाहाटी तक के लिये विशेष ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. इस दौरान यह ट्रेन कुल 20 ट्रिप लगायेगी. एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शुभानन चंदा के अनुसार सिकंदराबाद-गुवाहाटी स्पेशल सिकंदराबाद में 29 अगस्त, 5, 12, 19 और 26 सितंबर को तड़के 5 : 40 बजे […]
सिलीगुड़ी :आगामी 29 अगस्त से सिकंदराबाद से गुवाहाटी तक के लिये विशेष ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. इस दौरान यह ट्रेन कुल 20 ट्रिप लगायेगी. एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शुभानन चंदा के अनुसार सिकंदराबाद-गुवाहाटी स्पेशल सिकंदराबाद में 29 अगस्त, 5, 12, 19 और 26 सितंबर को तड़के 5 : 40 बजे रवाना होगी.
इसके अलावा अक्टूबर 3, 10, 17, 24 और 31 को रवाना होगी. यह ट्रेन गुवाहाटी में 8 : 45 बजे सुबह पहुंचेगी. वहीं गुवाहाटी में यह स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त, 7, 14, 21, 28 सितंबर और अक्टूबर 5, 12, 19 और 26 एवं नवंबर दो को प्रस्थान कर सिकंदराबाद में तड़के चार बजे पहुंचेगी. इन ट्रेनों में एक एसी-2 टियर, चार एसी-3 टियर, 11 स्लीपर क्लास और दो लगेज वैन रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










