ePaper

ज्वेलरी दुकान से लाखों के जेवर उड़ा ले गये बदमाश

Updated at : 26 Aug 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
ज्वेलरी दुकान से लाखों के जेवर उड़ा ले गये बदमाश

सिलीगुड़ी : वर्धमान रोड स्थित मुथूट गोल्ड फाइनेंस कंपनी में सोना व नगदी लूट की घटना के बाद रविवार को बेखौफ बदमाशों ने घुघुमाली इलाके के सोना कारोबारी को अपना शिकार बनाया है. लुटेरों ने शहर में 24 घंटे के भीतर लूट की दूसरी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : वर्धमान रोड स्थित मुथूट गोल्ड फाइनेंस कंपनी में सोना व नगदी लूट की घटना के बाद रविवार को बेखौफ बदमाशों ने घुघुमाली इलाके के सोना कारोबारी को अपना शिकार बनाया है.

लुटेरों ने शहर में 24 घंटे के भीतर लूट की दूसरी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया है. इस बार भी लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया.
घटना के बाद से आशीघर आउट पोस्ट पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. रविवार को घुघुमाली बाजार इलाके में लुटरों ने एक ज्वेलरी दुकान से लाखों के जेवर उड़ा ले गये. इस संबंध में दुकान के मालिक उज्जल घोष ने बताया कि रोज की तरह रविवार को 10 बजे वे अपने दुकान में पहुंचे. उनकी दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं है.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से वे सोने के आभूषणों को बैग में भरकर घर लेकर चले जाते हैं. दुकान खोलने के बाद वे बैग को संदूक के पीछे रखकर पास ही नल पर पानी भरने चले गये. इस दौरान उन्होंने दुकान का ग्रिल लगा दिया. वापस आकर देखा तो दुकान के आसपास बूट के निशान थे एवं ग्रिल भी खुला था. वहीं संदूक के पीछे बैग को ना देखकर वे हक्के-बक्के रह गये.
उस बैग में 70 से 80 ग्राम सोने के आभूषण तथा नगद 30 हजार रुपये था. पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने पर पता चला कि दो युवक बाइक लेकर आये तथा उनकी दुकान में घुसकर बैग लेकर फरार हो गये. घटना के बाद भक्तिनगर थाना के आशीघर आउट पोस्ट को मामले की जानकारी दी गई.
इस संबंध में डीसीपी इस्ट जोन-1 इंदिरा मुखर्जी ने बताया कि लुटेरों को पहले से दुकान मालिक की गतिविधियों के बारे में मालूम था. उन्होंने कहा कि घटना के बाद मामले की छानबीन की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. बहुत जल्द लुटेरों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola