बिन्नागुड़ी केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिन्नागुड़ी छावनी के सामने जलाशय में हुआ हादसा बीरपाड़ा : जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय-2 बिन्नागुड़ी के नौवीं कक्षा के दो छात्रों की एक जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी, जबकि निर्मल राई नाम के छात्र की हालत गंभीर बतायी गयी है. उसे सिलीगुड़ी रेफर किया गया […]
विज्ञापन
बिन्नागुड़ी छावनी के सामने जलाशय में हुआ हादसा
बीरपाड़ा : जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय-2 बिन्नागुड़ी के नौवीं कक्षा के दो छात्रों की एक जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी, जबकि निर्मल राई नाम के छात्र की हालत गंभीर बतायी गयी है. उसे सिलीगुड़ी रेफर किया गया है. मृत छात्रों की पहचान अमित ठाकुर और रक्षक कामी के रूप में हुई है.
गुरुवार की दोपहर को यह घटना बिन्नागुड़ी छावनी के सामनेवाले जलाशय में हुई. यह घटना तब हुई जब करीब आधा दर्जन विद्यार्थी स्कूल देर से पहुंचे. उस समय तक विद्यालय का मुख्य गेट बंद किया जा चुका था. इसके बाद उन छात्रों ने जलाशय में नहाने की सोची, जिसका नतीजा बेहद दुखद रहा.
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय दो छात्र जलाशय के किनारे बैठे हुए थे, जबकि तीन छात्र नहा रहे थे. नहा रहे छात्रों में से जब दो छात्र डूबने लगे तो तीसरा उन्हें बचाने के लिये आगे बढ़ा. इस पर वह भी डूबने लगा. देखते ही देखते तीनों डूब गये. इसके बाद मचे शोरगुल से वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीनों को जलाशय से बाहर निकाला और उन्हें बीरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल पहुंचाया.वहां रक्षक कामी और अमित ठाकुर को पर्यवेक्षण में रखा गया, जबकि निर्मल राई को रेफर किया गया. लेकिन कुछ समय के इलाज के बाद ही अमित ठाकुर और रक्षक कामी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
रक्षक कामी उसी इलाके के शिशुझुमरा और अमित ठाकुर रहीमपुर मोड़ का निवासी था. अमित ठाकुर मूल रूप से बिहार का निवासी था. सुमन विश्वकर्मा ने बताया कि वह यहां मामा के यहां रहकर केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करता था. घटनास्थल पर पहुंची निर्मल राई की मां देवी राई ने कहा कि यह स्कूल की गलती है. अगर गेट बंद कर दिया तो उन्हें अभिभावकों को सूचित करना चाहिए था. अगर सूचित किया गया होता तो यह हादसा नहीं होता. एक तरह से उन्होंने निर्धारित समय के बाद गेट बंद करने के नियम को ही कठघरे में खड़ा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










