मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : बुधवार सुबह वैष्णवनगर थाना के शोभापुर-पारदेवनापुर ग्राम पंचायत के लालपुर गांव में नंदी के दूध पीने की अफवाह फैली. घटना को लेकर गंगा नदी संलग्न उस गांव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हाथों में दूध का कटोरा, लोटा व गंगाजल व दूध लेकर लालपुर के शिव मंदिरों में लोग जुटने लगे. […]
विज्ञापन
मालदा : बुधवार सुबह वैष्णवनगर थाना के शोभापुर-पारदेवनापुर ग्राम पंचायत के लालपुर गांव में नंदी के दूध पीने की अफवाह फैली. घटना को लेकर गंगा नदी संलग्न उस गांव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हाथों में दूध का कटोरा, लोटा व गंगाजल व दूध लेकर लालपुर के शिव मंदिरों में लोग जुटने लगे. इससे फिर एक बार गणेशजी के दूध पीने की याद ताजा हो गयी.
उस गांव के महादेव चौधरी, काजल मंडल ने बताया कि सुबह मंदिर में शिवजी पर जल व दूध चढ़ाने के बाद नंदी पर जल चढ़ाने के दौरान देखा की जल व दूध सोख रहा है. इसे देख सभी चौंक उठे. इसके बाद चम्मच से नंदी की मूर्ति को दूध देते ही उसे सोख लिया.
घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके से लोगों की भारी भीड़ मंदिर में जुटने लगी. बुधवार को नंदी को दूध पिलाने के लिए मंदिर में विभिन्न उम्र के सैकडों भक्तों की भीड़ जुटने लगी. आखिरकार भीड़ को संभालने के लिए बैष्णवनगर थाना पुलिस को मंदिर में पहुंचना पड़ा.
मामले को लेकर ब्लॉक प्रशासन व पंचायत अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की. जिला विज्ञान मंच के अधिकारियों का दावा है कि मौसम में बदलाव के कारण कई बार ऐसा होता है. पत्थर की मूर्तियों में विभिन्न प्रतिक्रिया से तरल पदार्थ शोषण करने की शक्ति बढ़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










