दार्जिलिंग नगरपालिका को मिलेगा नगर निगम का दर्जा

शहरी विकास मंत्री से मुलाकात के बाद विनय तामांग का दावा अगले साल राज्य सरकार विधानसभा में पारित करेगी विधेयक दार्जिलिंग : दार्जिलिंग नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा मिलने की उम्मीद जतायी गयी है. इसके लिए राज्य सरकार अगले साल के विधानसभा सत्र में विधयेक पारित करेगी. यह भरोसा राज्य के शहरी विकास एवं […]
शहरी विकास मंत्री से मुलाकात के बाद विनय तामांग का दावा
अगले साल राज्य सरकार विधानसभा में पारित करेगी विधेयक
दार्जिलिंग : दार्जिलिंग नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा मिलने की उम्मीद जतायी गयी है. इसके लिए राज्य सरकार अगले साल के विधानसभा सत्र में विधयेक पारित करेगी. यह भरोसा राज्य के शहरी विकास एवं नगरपालिका मामिला मंत्री फिरहाद हकीम ने दिलाया है. यह कहना है जीटीए के पूर्व कार्यवाहक चेयरमैन और गोजमुमो अध्यक्ष विनय तामांग का.
गोजमुमो अध्यक्ष विनय तामांग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि सोमवार की सुबह राज्य के शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री फिरहाद हकीम के साथ उन्होंने भेट की. इस भेंटवार्ता में मंत्री ने दार्जिलिंग नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा प्रदान करने के लिए अगले साल के विधानसभा सत्र में विधेयक पारित कराने का भरोसा दिलाया है.
विनय तामांग ने कहा कि 1949 में गठित सिलीगुड़ी नगरपालिका को पहले ही नगर निगम का दर्जा प्राप्त हो चुका है, लेकिन 1850 में गठित दार्जिलिंग नगरपालिका के 170 साल पार हो जाने के बाद भी उसे नगर निगम का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है.
बता दें कि दार्जिलिग नगरपालिका को शीघ्र ही नगर निगम का दर्जा देने की मांग करते हुए विनय तामांग ने मंत्री फिरहाद हकीम को एक ज्ञापन पत्र सौंपा था. इससे पहले सन 2000 और 2002 में भी दार्जिलिंग नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा देने की मांग उठी थी, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी. दार्जिलिंग नगरपालिका में 32 वार्ड हैं और नगरपालिका क्षेत्र में दो लाख से अधिक लोग रहते आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




