लगातार बारिश से मेची नदी उफान पर, गांवों में घुसा पानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी जलजमाव से डांगुजोत व नक्सलबाड़ी संलग्न इलाकों में आवागमन ठप खोरीबारी : लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण भारत- नेपाल सीमा पर बहने वाली मेची नदी का जलस्तर उफान पर है. मेची नदी के किनारे बसे गांव में भी पानी घुस गया है. इससे स्थानीय ग्रामीणों को […]
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
जलजमाव से डांगुजोत व नक्सलबाड़ी संलग्न इलाकों में आवागमन ठप
खोरीबारी : लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण भारत- नेपाल सीमा पर बहने वाली मेची नदी का जलस्तर उफान पर है. मेची नदी के किनारे बसे गांव में भी पानी घुस गया है. इससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं डांगुजोत गांव की सड़कों पर जलजमाव होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.
लागातार बारिश से नक्सलबाड़ी व आसपास के इलाके जलमग्न हो गये हैं. बारिश की वजह से कई सड़कें टूट चुकी है. बताया जा रहा है कि खोरीबारी, डांगुजोत के लोगों को काम के सिलसिले में नेपाल व अन्य जगहों पर जाने में काफी परेशानी हो रही है. डांगुजोत के पंचायत सदस्य रामाशीष महतो ने बताया कि सैंकड़ों ग्रामवासियों के घर में बारिश का पानी प्रवेश कर गया है . इस जगह पर बांध बनवाने के लिये कई सालों से मांग की जा रही है लेकिन बांध नहीं होने से ये नौबत आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन