पालिका को ग्रीन सिटी के तहत मिले साढ़े छह करोड़
कालियागंज : नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित 26 परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिये राज्य के नगर विकास विभाग ने साढ़े छह करोड़ रुपये मंजूर किये हैं. शुकव्रार को यह जानकारी नगरपालिका के चेयरमैन कार्तिक पाल ने दी है. उल्लेखनीय है कि नगरपालिका के पक्ष से राज्य सरकार को 26 परियोजनाओं के प्रस्ताव भेजे गये थे. नगरपालिका सूत्र […]
कालियागंज : नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित 26 परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिये राज्य के नगर विकास विभाग ने साढ़े छह करोड़ रुपये मंजूर किये हैं. शुकव्रार को यह जानकारी नगरपालिका के चेयरमैन कार्तिक पाल ने दी है. उल्लेखनीय है कि नगरपालिका के पक्ष से राज्य सरकार को 26 परियोजनाओं के प्रस्ताव भेजे गये थे.
नगरपालिका सूत्र ने बताया है कि 26 परियोजनाओं में 84 लाख रुपये की लागत से शहर में 16 मीटर उंचे 15 हाईमास्ट टावर लगाये जायेंगे. शहर के वार्ड नंबर 7, 8 और 9 में दो किमी के फासले पर 10 मीटर उंचे द्विमुखी एलईडी बत्ती लगायी जायेगी. इस पर 85 लाख रुपये की लागत आयेगी. श्मसानघाट के सुधार पर 40 लाख रुपये की लागत आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए