ePaper

बच्चियों व महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ निकली चीत्कार रैली

Updated at : 07 Jul 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चियों व महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ निकली चीत्कार रैली

सामाजिक संस्था मंथन के नेतृत्व में शहर की कई संस्थाओं ने किया प्रदर्शन रैली में शामिल हुई स्कूली छात्र-छात्राओं- महिलाओं समेत दर्जनों संस्थाओं के कार्यकर्ता सिलीगुड़ी : मासूम बच्चियों के साथ आये दिन हो रहे दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ शनिवार को ‘मंथन’ नामक एक नवगठित संस्था के बैनर तले ‘चीत्कार रैली’ निकाली गयी. […]

विज्ञापन

सामाजिक संस्था मंथन के नेतृत्व में शहर की कई संस्थाओं ने किया प्रदर्शन

रैली में शामिल हुई स्कूली छात्र-छात्राओं- महिलाओं समेत दर्जनों संस्थाओं के कार्यकर्ता
सिलीगुड़ी : मासूम बच्चियों के साथ आये दिन हो रहे दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ शनिवार को ‘मंथन’ नामक एक नवगठित संस्था के बैनर तले ‘चीत्कार रैली’ निकाली गयी. रैली के माध्यम से जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया. रैली सुबह 9.30 बजे स्थानीय बाघाजतिन पार्क से शुरू हुई जो कचहरी रोड, हॉस्पिटल मोड़, हाशमी चौक, हिलकार्ट रोड होते हुए एयरव्यू मोड़ पहुंचकर समाप्त हो गयी. रैली में काफी संख्या में कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं, महिलाएं, दर्जनों संस्थाओं व एनजीओ की कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मासूम बच्चियों से हो रहे दुष्कर्म और अत्याचार के विरूद्ध आवाज बुलंद की और अलग-अलग स्लोगन लिखे तख्तियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास भी किया. रैली के बाद मंथन की अध्यक्ष सह प्रिंसिपल अर्चना शर्मा ने कहा कि मंथन केवल रैली निकालने तक सिमट कर रहने वाली नहीं है.
हम घर-घर जाकर लोगों को बलात्कार के विरूद्ध जागरूक करेंगे. सभी स्कूलों में कैंपैन चलाकर छात्राओं को सतर्क और जागरूक रहने के लिए अभियान चलाया जायेगा. वहीं सचिव बबिता अग्रवाल ने कहा कि मासूम बच्चियों व स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने को कहा जायेगा.
चीत्कार रैली में कई अन्य सामाजिक संस्थाओं व स्कूलों ने भी हिस्सा लिया. जिसमें नारी शक्ति, उड़ान, मारवाड़ी सेवा मंच, वॉयस फॉर यूथ, अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन, सर्व हिंदी विकास मंच, हेल्पिंग हैंड, भारत माता अभिनंदन संग, पंजाबीपाड़ा महिला समिति, एक्स एनसीसी, गुरुकुल टाइगर्स, महानंदा बचाओ अभियान, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गर्ल्स हाइ स्कूल, हिंदी बालिका विद्यापीठ, लिटिल किड्स प्ले स्कूल, डुआर्स एक्सप्रेस, माहेश्वरी महिला मंडल, स्वामी संघ, वैदिक विचार संघ, गायत्री मंडल,मारवाड़ी सेवा समिति, पंजाबीपाड़ा महिला मंडल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, श्याम सखा परिवार, हिंदी हाई स्कूल, नेपाली कल्याण हाईस्कूल, गायत्री परिवार यूथ हर्ब, सिनि, चाइल्ड हेल्पलाइन, एनजीओ रीप मिनिस्ट्री, शामिल हुए.
वहीं कई संस्थाओं ने रैली में शामिल सभी प्रदर्शनकारियों के बीच शरबत-पानी व खाने के सामान बांटे. श्री श्याम सखा परिवार की ओर से जूस की व्यवस्था की गयी. पंजाबीपाड़ा मारवाड़ी सेवा समिति महिला विंग की ओर से बिस्किट वितरण किया गया. मारवाड़ी सेवा मंच ने चॉकलेट, माहेश्वरी महिला मंडल एवं महेश ट्रेडिंग कंपनी द्वारा पानी के बोतलों का इंतजाम किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola